• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिनदहाड़े व्यापारी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
03/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिले में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने व्यापारी पर गोली (Shot) चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। एक बदमाश को भागने में सफल रहा। वहीं, दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला रूधौली थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा चौराहे का है। जहां कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले व्यापारी करन चौधरी को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली मार दी। हमलावरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब करन दुकान की सीढ़ियों से उतर रहे थे। गोली लगते ही करन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए।

एक बदमाश को लोगों ने उसी समय पकड़ लिया। जबकि, दूसरा बदमाश असलहा दिखाते हुए वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश करन से पैसों की डिमांड कर रहे थे। जब करन ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

उधर, लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि फायरिंग की वारदात पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस चौकी के इतने पास होने पर भी लोग यहां सुरक्षित नहीं है।

गंभीर हालत के चलते घायल को लखनऊ किया रेफर

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सोमवार साढ़े पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए रूधौली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ के KGMU रेफर कर दिया गया है।

बेकाबू होता कोरोना! विश्व में सात दिन में 29 लाख से ज्यादा नए मरीज

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही जिस बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं है। पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहीं चोरी की तो नहीं है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: basti newscrime newsup news
Previous Post

बेकाबू होता कोरोना! विश्व में सात दिन में 29 लाख से ज्यादा नए मरीज

Next Post

वाहन चेकिंग के दौरान कार ने ARTO को रौंदा, हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

20/05/2026
bleach
Main Slider

ब्लीच की जलन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये उपाय

20/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post
car collision

वाहन चेकिंग के दौरान कार ने ARTO को रौंदा, हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Mahila Akrosh Rally

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
Rape

दस साल के किशोर ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

06/11/2022
IED Blast

चंदन यात्रा के दौरान पटाखा फटने से आठ लोग घायल

13/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version