• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुथूट फाइनेंस में घुसे बदमाशों ने मैनेजर को मारी गोली, गार्ड की फायरिंग में एक ढेर

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में शनिवार सुबह करीब दस बजे तीन बदमाश मुथूट फाइनेंस में लूट के लिए दाखिल तो हो गए पर सिक्योरिटी गार्ड की सर्तकता के कारण लूट की बड़ी वारदात टल गई।

बदमाशों ने भीतर घुसते ही मैनेजर को गन प्वाइंट पर ले लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। एक गोली मैनेजर को लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत सिंह ने ब्रांच का शटर नीचे कर दिया। लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी कि वह शटर उठा दे लेकिन सुरजीत ने शटर नहीं खोला और अपने पास रखी 12 बोर की गन से गोली चला दी। जिससे एक लुटेरा वहीं पर ढेर हो गया।

जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त मैनेजर के अलावा तीन महिला स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। किसी तरह शटर खुलते ही दो बदमाश छत के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुछ समय में थाना दरेसी, थाना बस्ती जोधेवाल और थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद लुटेरे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्रांच से पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल और खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

शमी के सपोर्ट में उतरे कोहली, बोले- हमारा ध्यान बाहर के ड्रामे पर नहीं हैं

जांच के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में घायल प्रताप कालोनी के रहने वाले मैनेजर सन्नी शर्मा को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बदमाशों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की पर वे चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को रास्ते से भी एक हथियार मिला है जो बदमाशों का है।

सुंदर नगर यूनियन बैंक वाली बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मुथूट फाइनेंस का दफ्तर है। रोजाना सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्रांच खुलती है। शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे तीन युवक ग्राहक बनकर अंदर घुसे। उस समय सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत कुमार गेट पर ही था। अंदर घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर के पास जाकर बहस शुरू की और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। मैनेजर सन्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली चला दी। जो सीधे सन्नी की बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही अंदर बैठीं तीन महिला कर्मी पूरी तरह से घबरा गई। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने उन्हें शोर न मचाने के लिए गोली चलाई और चुप रहने के लिए कहा।

Tags: crime newsgoogle newsHindi Samacharludhiyana newsMuthoot FinanceNational news
Previous Post

शमी के सपोर्ट में उतरे कोहली, बोले- हमारा ध्यान बाहर के ड्रामे पर नहीं हैं

Next Post

राखी सांवत ने प्रेम चोपड़ा के हाथ पर किया KISS, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post

राखी सांवत ने प्रेम चोपड़ा के हाथ पर किया KISS, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

यह भी पढ़ें

missiles

चीन ने ताइवान सीमा पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें, रद की जापान संग बैठक

04/08/2022
CM Vishnu Dev Sai

वह दिन दूर नहीं जब बस्तर के माथे से मिट जाएगा माओवाद का कलंक: मुख्यमंत्री

23/05/2025
Bijapur Naxalites Encounter

बीजापुर: खूंखार कमांडर हिडमा कर रहा था 250 नक्सलियों को नेतृत्व, छह घंटे चली मुठभेड़

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version