• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार लूट कर आये बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार लूट कर आये बदमाश को पकड़ा। यह बदमाश नोएडा से कार चुराकर आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे से घुसने की फ़िराक में था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाश को पकड़ा। उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

बुधवार सुबह खंदौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश नोएडा से नीले रंग की होंडा सिटी कार संख्या यूपी 16 बीके 4810 को लूट कर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा में प्रवेश की फ़िराक में हैं। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने खंदौली टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही बदमाशों ने टोल प्लाजा पर पुलिस को देखा, वैसे ही उन्होंने गाड़ी को यमुना एक्सप्रेस वे से उतारकर आगरा अलीगढ़ हाईवे पर डाल दिया और तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाने लगे।

पुलिस ने इस तेज रफ़्तार को भागते हुए देखा तो उसका पीछा करने लगे। सिपाही दिनेश ने जब खुली खिड़की से कार की चाबी निकलने का प्रयास किया तो वे घायल हो गए।

हड़बड़ी में भागते हुए कार चालक ने एक एक्टिवा सवार को भी टक्कर मार दी। थोड़ी दूर जाने पर जब कार जाम में फंस गयी तो पीछा कर रही पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा।

पकडे़ गए बदमाश से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम धीरज है और वह हमीरपुर का रहने वाला है। धीरज चार दिन पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर बरी हुआ है। पुलिस द्वारा अभी भागे हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

पत्नी को विदा करने आए युवक की गोली लगने से मौत, आरोपी फरार

Next Post

सड़क के किनारे मिला चालक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
Dead Body

सड़क के किनारे मिला चालक का शव

यह भी पढ़ें

विजय हजारे ट्रॉफी Vijay Hazare Trophy

विजय हजारे ट्रॉफी 20 फरवरी से, दिल्ली को मिला मुश्किल ग्रुप

07/02/2021
Nagarjuna

इस बड़े एक्टर के कन्वेंशन हॉल पर चला बुलडोजर, हाइड्रा की बड़ी कार्रवाई

24/08/2024
MSME

बजट में MSME की बल्ले-बल्ले, निर्मला सीतारमण ने दिए 9,000 करोड़ रुपये

01/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version