• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण में देश के भीतर एकत्रित किए गए धन से ही होगा : चंपत राय

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
ram mandir nirman

ram mandir nirman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जन संपर्क कार्यक्रम के जरिए लोगों से घरेलू स्तर पर एकत्रित किए गए धन से ही किया जाएगा क्योंकि न्यास के पास विदेशों से दान लेने की जरूरी मंजूरी नहीं है।

राय ने कहा कि राम मंदिर वास्तव में राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण के लिए देशभर में जन संपर्क एवं योगदान अभियान शुरू करने जा रहा है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के जरिए राम मंदिर के प्रस्तावित नए मॉडल की तस्वीरें भी करोड़ों घरों में पहुंचेंगी।

दूल्हे की उसके दोस्तों ने बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

उन्होंने कहा,  रामभक्तों से स्वैछिक दान मंजूर किया जाएगा और इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे।  राय ने कहा कि वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बरतने के मकसद से न्यास ने 10 रुपये के चार करोड़ कूपन, 100 रुपये के आठ करोड़ कूपन और 1000 रुपये के 12 लाख कूपन छपवाए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विदेश से किसी प्रकार का धन नहीं लिया जा सकता क्योंकि इसके लिए न्यास के पास आवश्यक मंजूरी नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मंदिर से लगे भवनों के लिए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कोष पर विचार किया जा सकता है।

चोरी की करोड़ो की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि धन इकट्ठा करने का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है और न ही मंदिर निर्माण पर होने वाले खर्च का आकलन किया गया है।

Tags: ayodhya newsayodhya news todayayodhya ram mandir news today in hindiram mandir nirmanup news
Previous Post

दूल्हे की उसके दोस्तों ने बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Next Post

भाजपा नेता के भतीजे को दबंगों ने पीटकर मालगाड़ी के आगे फेंका, एक हाथ कटा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post

भाजपा नेता के भतीजे को दबंगों ने पीटकर मालगाड़ी के आगे फेंका, एक हाथ कटा

यह भी पढ़ें

District Bureau Employment

8-24 दिसंबर से होगा स्वरोजगार ऋण मेले का आयोजन

04/12/2020
Baby Massage

मालिश से बच्चे की खत्म होती अकड़न, ये Baby Oil है बेस्ट

31/12/2025

चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी

20/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version