• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुगल थे असली राष्ट्र-निर्माता, कबीर खान के बयान ने मचाया बवाल

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बजरंगी भाईजान’ के न‍िर्देशक कबीर खान का कहना है कि उनके लिए मुगलों को बदनाम करने वाली फिल्‍में देखना काफी न‍िराश करने वाला है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस तरह की फिल्‍में स‍िर्फ ‘वर्तमान लोकप्र‍िय सोच और व‍िचारों’ को ध्‍यान में रखते हुए बनाई गई हैं और इनका कोई ‘एत‍िहास‍िक साक्ष्‍य’ नहीं है. ‘न्‍यूयॉर्क’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्‍में बना चुके कबीर खान का कहना है कि ‘मुगल असली राष्‍ट्र-न‍िर्माता’ थे

एक वेब पोर्टल को द‍िए अपने ताजा इंटरव्‍यू में कबीर खान ने कहा, ‘मुझे इस तरह की फिल्‍मों से बहुत परेशानी है और जो बात मुझे सबसे ज्‍यादा परेशान करती है वह है ये फिल्‍में सिर्फ इस समय पॉपुलर सोच को ध्‍यान में रखकर बनाई जा रही हैं. मैं इस बात को समझता हूं कि जब एक फिल्‍ममेकर र‍िसर्च करता है और अपनी फिल्‍म के जरिए अपना एक पॉइंट रखना चाहता है… बेशक क‍िसी भी चीज को द‍िखाने के अलग-अलग नजरि‍ए हो सकते हैं.

अगर आप मुगलों को गलत द‍िखाना चाहते हैं, प्‍लीज उसे क‍िसी र‍िसर्च के आधार पर कर‍िए और बताइए क‍ि आखिर ऐसा क्‍यों है… समझाइए क‍ि वो आखिर व‍िलेन क्‍यों हैं और आप ऐसा क्‍यों सोच रहे हैं. क्‍योंकि अगर आप इतिहास सच में पढ़ेंगे तो आपके लिए ये समझना मुश्किल होगा क‍ि आखिर उन्‍हें व‍िलेन क्‍यों बनाया जा रहा है.

मुझे लगता है कि वह तो असली राष्‍ट्र-न‍िर्माता थे और उन्‍हें हत्‍यारे के तौर पर द‍िखाना या गलत द‍िखाना… पर आखिर क‍िस आधार पर. कृपया इतिहास में ऐसे साक्ष्‍य द‍िखाइए तो. इसपर एक खुली बहस होनी चाहिए, स‍िर्फ इसलि‍ए नहीं कि क्‍योंकि आपको लगता है कि ये एक ‘पॉपुलर नरेट‍िव’ है.’

कबीर खान ने आगे कहा, ‘आज से सबसे आसान तरीका है कि मुगलों को या अलग-अलग मुस्लिम शासकों को बुरे तौर पर द‍िखा दीज‍िए और उसे अपने पहले से तैयार क‍िए हुए व‍िचारों में सेट कर लीज‍िए, ये सब बहुत परेशान करने वाला है. दुर्भाग्‍यवश मैं ऐसी फिल्‍मों की इज्‍जत नहीं कर पाता. हालांकि ये मेरे न‍िजी व‍िचार हैं और मैं एक बहुत बड़े समुदाय के लिए नहीं बोल सकता, लेकिन हां मैं फिल्‍मों में इस तरह की चीजों से परेशान हूं.’

बता दें कि पिछले कुछ समय में बनी कई फिल्‍मों जैसे ‘पद्मावत’, ‘तान्‍हाजी’, ‘पानीपत’ आद‍ि एत‍िहास‍िक साक्ष्‍यों को लेकर सवालों के घेरे में है. यहां तक की ‘तान्‍हाजी’ में व‍िलेन का क‍िरदार न‍िभाने वाले सैफ अली खान ने भी कहा था कि जो फिल्‍म में द‍िखाया गया वह सारे तथ्‍य सही नहीं हैं.

Tags: Kabir KhanKabir Khan Film
Previous Post

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के फैंस ने सिराज से पूछा- स्कोर क्या हुआ है? प्लेयर ने दिया करारा जवाब

Next Post

विवेक अग्निहोत्री का कबीर सिंह को जवाब, बोले- मुगलों ने सिर्फ लोगों का सिर कलम किया

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post

विवेक अग्निहोत्री का कबीर सिंह को जवाब, बोले- मुगलों ने सिर्फ लोगों का सिर कलम किया

यह भी पढ़ें

CM Yogi

राहुल गांधी का बयान शर्मनाक, जवानों व जनता से माफी मांगेंः सीएम योगी

17/12/2022
अशोक गहलोत

विधानसभा सत्र से पहले सीएम गहलोत का विधायकों के नाम पत्र

09/08/2020
Indian team pays tribute to Milkha Singh in the final match of WTC

WTC के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मिल्खा सिंह को दी श्रधांजली

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version