• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदल गया संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम, जानिए अब क्या कहलाएगी

Writer D by Writer D
08/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
Shahi Jama Masjid

Shahi Jama Masjid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) एक बार फिर चर्चा में आ गई है, इस बार कोई विवाद या बयान नहीं बल्कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ भेजे गए एक नए साइन बोर्ड को लेकर है। जिसमें मस्जिद को उसके सामान्य नाम शाही जामा मस्जिद के बजाय “जुमा मस्जिद” (Juma Masjid) लिखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये साइन बोर्ड मस्जिद पर लगाया जाएगा।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने दस्तावेजों में जामा मस्जिद (Shahi Jama Masjid) का नाम जुमा मस्जिद बताया है। एएसआई का दावा है कि नया साइनबोर्ड उनके रिकॉर्ड में दर्ज नाम के अनुसार है। यह मस्जिद पहले भी विवादों में रही है, जिसमें एक याचिका में इसके हिंदू मंदिर होने का दावा किया गया था। पिछले साल हुए सर्वेक्षण के दौरान भी हिंसा हुई थी।

एएसआई ने नाम बदलने की बताई वजह

एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगाया गया था, लेकिन कथित तौर पर कुछ लोगों ने इसे हटाकर इसकी जगह ‘शाही जामा मस्जिद’ (Shahi Jama Masjid) लिखा हुआ बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार जारी किया गया है। शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला एएसआई बोर्ड मौजूद है।

मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा

संभल की जामा मस्जिद का नाता विवादों से रहा है। इसको लेकर दावा किया जाता है कि यह प्राचीन हिंदू मंदिर का स्थल था। पिछले साल 24 नवंबर को सर्वे के दौरान संभल के कोट गर्वी इलाके में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोग मारे गए थे, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

संभल की जामा मस्जिद के सदर जफर अली हिरासत में, इस मामले में हुई कार्रवाई

इलाके में शांति बहाली के लिए पुलिस को कई दिनों तक इंटरनेट बंद और कर्फ्यू लगाना पड़ा था। नए नाम के बोर्ड को लेकर हो सकता है कि विरोध देखने को मिले, हालांकि अब तक इस बारे में किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई है।

Tags: sambhal newsshahi jama masjidup news
Previous Post

ट्रिपल मर्डर से दहला फ़तेहपुर! किसान नेता, बेटे व भाई को गोलियों से भूनकर हत्या

Next Post

बिहार में मंत्रियों की लगी लॉटरी, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वेतन भत्ते में किया इजाफा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
Nitish Kumar

बिहार में मंत्रियों की लगी लॉटरी, चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने वेतन भत्ते में किया इजाफा

यह भी पढ़ें

Parliament Monsoon Session

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Pitru Paksha

Pitru Paksh: भटकती आत्माओं को यहां मिलता है मोक्ष! पितरों को भी मिलती है मुक्ति

11/09/2022

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : एके शर्मा

31/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version