• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
12/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शनिवार को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन, आर्थिक विकास एवं छवि निर्माण हेतु नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने मुलाकात की। इस समूह में कृषि, शिक्षा, सेमी कंडक्टर, एमएसएमई, स्टार्टअप जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे देश के विषय विशेषज्ञ शामिल थे। इस दौरान समूह ने मुख्यमंत्री योगी को अपने कुछ सुझाव दिए। वहीं मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने समूह को संबोधित करते हुए कि समूह की तरफ से प्राप्त सुझाव स्वागत योग्य हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए प्रदेश के सभी विभाग मिलकर तेज़ गति से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” का गठन कर चुकी है, जो जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगी। इस मिशन के तहत जॉब मैपिंग कर विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रदेश के युवाओं का कौशल विकास, भाषा प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से राज्य में स्वच्छ, टिकाऊ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के निर्माण में उत्तर प्रदेश निकट भविष्य में हब बनेगा। बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश में स्थापित हिंदुजा ग्रुप की यूनिट इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रोडक्शन शुरू कर देगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश में जहां किसानों को 8-10 घंटे बिजली मिल रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में आज किसानों को 15-16 घंटे बिजली मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 1 लाख सोलर पैनल उपलब्ध करा रही है। सरकार ने नलकूपों के सोलराइजेशन (सौर ऊर्जा से संचालन) को मिशन मोड में लागू किया है। उत्तर प्रदेश निजी पंप सोलराइजेशन में देश में अग्रणी है। इससे किसानों को कम लागत में बिजली उपलब्ध हो रही है और राज्य का विद्युत उत्पादन भी बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन अच्छा है। पिछले माह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कानपुर से 8 हजार मेगावॉट के पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया था। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में भी उत्तर प्रदेश ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके माध्यम से वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश 22 हजार मेगावॉट का उत्पादन शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश का रोल मॉडल बनेगा और सरकार की नीतियां प्रदेश को हरित ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि विगत आठ वर्ष में प्रदेश के किसानों के हित में बहुत सारे कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 1 दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कराकर नहरों के माध्यम से 23 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई है। शारदा नहर का पानी पहली बार वाराणसी पहुंचा है। आज बुंदेलखंड एवं पूर्वांचल के किसान एक वर्ष तीन-तीन फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूंग दाल, मूंगफली और मक्का की खरीद के लिए प्रोक्योरमेंट केंद्र बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 1996 से 2017 तक गन्ना किसानों को जितना भुगतान किया गया था, विगत आठ वर्ष में उससे 70 हजार करोड़ ज्यादा यानी 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि पहले प्रदेश में हर साल मात्र 500 फैक्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन होता था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए अभियान चलाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सबके सामने हैं, अब लगभग 4 हजार फैक्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन प्रति वर्ष हो रहा है। उन्होंने कहा कि गोवंश संरक्षण में उत्तर प्रदेश ने काफी प्रगति की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिसका प्रदेश के पशु पालकों को लाभ प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि लैंड लॉक्ड स्टेट होने बाद भी उत्तर प्रदेश मत्स्य उत्पादन में देश में अग्रणी राज्यों में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है और उत्तर प्रदेश, देश में सबसे तेज़ी से बढ़ता निवेश हब बन रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य आमजन की आय बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना और प्रदेश के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है

आर्थिक सलाहकार समूह ने कहा- आईटी टैलेंट मिशन लॉन्च करे उत्तर प्रदेश

बैठक के दौरान नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने विगत आठ वर्षों में हुई उत्तर प्रदेश के प्रगति की सराहना की। समूह ने कहा कि निवेश अनुकूल माहौल के कारण आज उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। समूह ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के अपने खाद्य पदार्थों को ग्लोबल ब्रांड बनाने की आवश्यकता है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रवासियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। समूह ने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही प्रदेश में आईटी टैलेंट मिशन लॉन्च किया जाए।

इससे प्रदेश में सॉफ्वेयर निर्माण एवं निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा समूह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कृषि, परिवहन, ऊर्जा, सिंचाई, उद्यमिता के साथ ही अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Tags: cm yogi
Previous Post

प्रशासन की मंशा साफ, नियम विरूद्ध गतिविधि मिली तो स्कूल पर लगेगा ताला

Next Post

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Temple Economy Model

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

यह भी पढ़ें

Fit India Quiz

अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित

22/07/2022
Scholarship

योगी सरकार का एससी-एसटी छात्रों को बड़ा तोहफा, इसी वर्ष से मिलेगी बढ़ी हुई स्कॉलरशिप

29/09/2023

एसीएस होम और एडी ने चौक थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version