• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और सरकार की निष्पक्षता से साकार हुए सपने’

Writer D by Writer D
19/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरु के आशीर्वाद और योगी सरकार की निष्पक्षता को दिया। कहा कि हमने काफी मेहनत की, लेकिन सपने तो सरकार की पारदर्शी नीतियों से ही साकार हुए। सीएम ने नवचयनितों से अपेक्षा की कि वे शासन का हिस्सा बनकर ईमानदारी से कार्य करते हुए 25 करोड़ प्रदेशवासियों को अपनी सेवा व प्रतिभा का लाभ देंगे। युवाओं ने भी सीएम योगी से वायदा किया कि वे जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।

मेरी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री जी को

नवचयनित फार्मासिस्ट अंशु गुप्ता ने कहा, मेरे लिए बहुत ही खुशी का पल है। अपने चयन और सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री जी को दे रही हूं, क्योंकि उन्होंने परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपूर्ण कराया। 2022 से लेकर 2026 तक 800 से अधिक होम्योपैथिक फार्मासिस्टों का चयन इसी तरह से हुआ है।

योग्यता पर आए परिणाम ने भरा उत्साह

प्रोफेसर डॉ. रेखा पलावत ने कहा, आवेदन से लेकर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया इतने कम समय में निष्पक्षता और पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री का आभार। मेरे पिता किसान हैं। मैं बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं। माता-पिता के अथक परिश्रम से यहां तक आ सकी हूं। मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में योग्यता के आधार पर आए परिणाम से अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा और नया उत्साह भर गया है।

बेटियों को दी सुरक्षा, सम्मान व रोजगार

एक्स-रे टेक्नीशियन सरिता सोनी ने कहा, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेटियों को सुरक्षा, सम्मान से जीने और आगे बढ़ने के लिए रोजगार का अवसर मिला है। मैं सीएम का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाती हूं कि कर्तव्य का पालन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगी। एक्सरे टेक्नीशियन अनुराग गौतम ने कहा, मुख्यमंत्री जी को दिल से धन्यवाद। पूर्ण निष्ठा से कार्यों का निर्वहन कर जनसेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा। अनुदेशक वायरमैन सचिन कुमार सिंह ने कहा, निष्पक्ष और पारदर्शिता के माध्यम से सरकार से जो भी कार्य-दायित्व मिला है, उसका निष्पक्षता व ईमानदारी से पालन करूंगा।

मेहनत व सरकार की पारदर्शिता का नतीजा

सहायक सांख्यिकी अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने कहा, यह सफलता केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं, इसमें माता-पिता, शिक्षकों का आशीर्वाद तथा उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया भी शामिल है। मेरे दिन को गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार।

विभाग मुझे जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करूंगा। महेश कुमार यादव ने कहा, मेरा चयन प्लंबर अनुदेशक के पद पर गोंडा में हुआ है। मुझे जो भी कार्य मिला है, उसका भरपूर निष्ठा एवं आस्था के साथ पूर्ण निर्वहन करूंगा। सहायक सांख्यिकी अधिकारी यशवंत सिंह ने भी अपने निष्पक्ष चयन के लिए योगी सरकार का हृदय से आभार जताया।

Tags: cm yogi
Previous Post

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

Next Post

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

Writer D

Writer D

Related Posts

OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में मेहनत को मिला मुकाम, लगनशील अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Main Slider

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश’

19/09/2026
Next Post

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

यह भी पढ़ें

अमेरिकी दूतावास

इराक : हमले की आशंका के चलते अमेरिकी दूतावास बंद करने की तैयारी

28/09/2020
CM Yogi

पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में शीघ्र पूरा करें निर्माण कार्य: सीएम योगी

29/09/2023
president farmer protest

राष्‍ट्रपति भवन पहुंचे राहुल गांधी व अन्‍य विपक्षी नेता, किसान आंदोलन पर होगी बात

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version