• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.52 करोड़ के पार, 8.46 लाख कालकवलित

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (काेविड-19) महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई 2.52 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी की चपेट में आने से अब तक 8.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 25,222,709 लोग संक्रमित हुए हैं और 846,395 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 59 लाख को पार कर 5,996,431 पर पहुंच गयी है और अब तक 183,066 लोगों की जान जा चुकी है।

विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों में दूसरे नंबर पर चल रहे ब्राजील में अब तक 3,862,311 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 120,828 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के रिकार्ड 78,512 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 36,21,245 हो गयी है। वहीं इस दौरान 971 लोगों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 64,469 पर पहुंच गयी है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 27,74,801 हो गयी है।

रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 987,470 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,045 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 639,435 लोग संक्रमित हुए हैं और 28,607 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 625,056 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 14,028 हो गयी हैं।

कोविड-19 से संक्रमित मामलों में कोलम्बिया ने मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है और अब सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 607,904 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 19,363 है। मेक्सिको में भी कोरोना संक्रमण से हालात खराब है। यहां संक्रमितों की संख्या 595,841 हो गई तथा 64,158 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 439,286 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,011 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली कोरोना संक्रमितों के मामले में अब दसवें स्थान पर आ गया है और यहां कोराेना संक्रमण से 409,974 संक्रमित है और 11,244 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना 11वें स्थान पर है और यहां 408,426 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 8,457 लोगों की मौत हुई है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 373,570 लोग संक्रमित है जबकि 21,462 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 336,668 हो गई है और 41,586 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। फ्रांस कोरोना संक्रमण मामलों सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों क संख्या 315,813 हो गई है और अब तक 30,611 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से अब तक 314,821 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 3,870 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 310,822 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 4,248 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 295,636 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,294 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना संक्रमित की संख्या 268,546 हो गयी है और 6,326 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 268,218 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,477 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी में अब तक 243,305 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,300 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से 231,177 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 6,959 लोगों की मौत हुई है।

बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9,894 हो गई है। कोरोना वायरस से कनाडा में 9,164, इंडोनेशिया 7,343, इक्वाडोर में 6,555, नीदरलैंड में 6,252, स्वीडन में 5,821, मिस्र में 5,399, बोलीविया में 4,966, चीन में 4,722, रोमानिया में 3,578, फिलिपींस में 3,520, ग्वाटेमाला में 2,740, यूक्रेन में 2,575, स्विट्जरलैंड में 2,005, पोलैंड में 2,033, पनामा में 1,995, पुर्तगाल में 1,819, आयरलैंड में 1,777 और होंडुरास में 1,858 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: AustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ की कोशिश, विपक्ष ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

Next Post

धोनी : कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो परेशान होने की बात नहीं

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Share Market
Business

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

31/07/2026
Next Post
dhoni- srinivasan

धोनी : कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो परेशान होने की बात नहीं

यह भी पढ़ें

Ajay Rai

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
CM Dhami

सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

21/12/2022
UP Vidhansabha

UP Vidhansabha में विधायक ने पान मसाला खाकर थूका, स्पीकर ने CCTV में देख लिया

04/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version