• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ के पार, 11.80 लाख कालकवलित

Desk by Desk
30/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ के पार हो गयी है और इस महामारी से अभी तक 11.80 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा तीन करोड़ दो लाख से अधिक मरीज इससे निजात पा चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 4,49,42,003 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,02,37,723 मरीज इससे निजात पा चुके हैं। जबकि इस महामारी से 11,80,317 लोगों की मौत चुकी है। अमेरिका में इस महामारी से अब तक 89,44,632 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इससे अब तक 2,28,647 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 35,54,336 स्वस्थ्य हो गए हैं।

राजौरी में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के संक्रमण से 48,648 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80.88 लाख से अधिक हो गयी है। इसी अवधि में 57,386 लोगों के ठीक हाेने के साथ इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 73,73,375 हो गई है। देश में कोरोना के 9,301 मामले कम होने पर कुल सक्रिय मामलों की संख्या 5,94,386 रह गई है। जबकि 563 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,21,090 हो गया है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 54.94 लाख से अधिक हो गयी है और करीब 1.59 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 49.62 लाख से अधिक स्वस्थ्य हो गए है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 15.70 लाख से अधिक हो गई है और अब तक 27,111 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 13.27 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 36,058 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 11.60 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,639 लोगों की मौत हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 11.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 30,442 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति की इस्लाम पर विवादित टिप्पणी पर जाकिर नाइक ने कही ये बात

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 10.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 30,926 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 9.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 46,045 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 9.12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 90,773 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.94 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,315 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 7.21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,164 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से 5.96 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 34,113 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 6.16 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,122 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,118 लोगों की मौत हुई है।

सर्दियों में अपनी स्किन को फटने से बचाने के लिए कुछ इस तरह करें घी का इस्तेमाल

जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 4.98 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 10,305 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना से लगभग 4.67 लाख संक्रमित हुए हैं और 10,815 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या चार लाख चार हजार से अधिक हो गई है और 5,886 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग चार लाख से चार हजार अधिक हो गयी है तथा 13,701 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन ने कोरोना संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है और देश में कोरोना संक्रमण के 3.81 लाख से अधिक मामले है तथा 7,058 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक करीब 3.76 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,147 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.70 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,099 लोगों की मौत हो चुकी है।

शामली : सपा विधायक नाहिद हसन पर FIR दर्ज, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

बेल्जियम में कोरोना से 3.68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 11,170 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.46 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,363 लोगों की मौत हो चुकी हैं। नीदरलैंड ने भी कोरोना के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। देश में कोराेना से अब तक 3.36 लाख से अधिक संक्रमित हुये हैं और 7,321 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.32 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,795 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अभी तक 3.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 2,508 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,622, कनाडा में 10,127, बोलीविया में 8,705, रोमानिया में 6,764, मिस्र में 6,247, स्वीडन में 5,934, पोलैंड में 5,149, चीन में 4,739, ग्वाटेमाला में 3,704, पनामा में 2,678 और होंडुरास में 2,661 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

राजौरी में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post

PUBG गेम भारत में आज से पूरी तरह बंद , कंपनी ने किया एलान

Desk

Desk

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
PUBG

PUBG गेम भारत में आज से पूरी तरह बंद , कंपनी ने किया एलान

यह भी पढ़ें

Pension

योगी सरकार ने 2955 करोड़ की पेंशन राशि की ट्रांसफर, 98 लाख लोगों को फायदा

06/01/2022
Saarthi App

स्टार्टअप का ‘मास्टर की’ बन रहा उद्यम सारथी ऐप

09/08/2022
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

दिल्ली में 16 जनवरी से 81 केंद्रों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें कैसे लगेगा टीका?

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version