• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैंः योगी

Writer D by Writer D
06/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई : सृष्टि के प्रारंभ से ही दो प्रकार के मानव रहते आए हैं। एक वे जीव हैं जो श्रीहरि विष्णु के विरोधी हैं और दूसरा वे, जो ईश्वरीय सत्ता के स्नेही हैं। हरदोई वाले श्रीहरि विष्णु के स्नेही हैं। देश में एक तरफ भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के भक्त हैं तो दूसरी तरफ रामद्रोही हैं। एक तरफ ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास करने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ राम का द्रोह करने वाले। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता के खिलाफ इसलिए कार्रवाई कर दी, क्योंकि वे रामलला का दर्शन करने गई थीं। कांग्रेसियों की मति मारी गई है, जो भगवान का विरोध कर रहे हैं। इनकी दुर्गति तय है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने हरदोई के सांसद व भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत के लिए सोमवार को शाहाबाद में जनसभा की। भीड़ देख अभिभूत सीएम ने कहा कि भीषण धूप में गर्मी व लू की परवाह किए बिना आप भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका उत्साह बता रहा कि आएंगे फिर मोदी ही। पूरे देश में जनता कह रही है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। राम को लाने रामभक्त ही आएंगे, रामद्रोही नहीं।

हरदोई में मेडिकल कॉलेज बन गया, गंगा एक्सप्रेसवे भी हरदोई से होकर जा रहा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हरदोई में भी मेडिकल कॉलेज बन गया। गंगा एक्सप्रेसवे भी हरदोई से होकर जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए हरदोई से दिल्ली महज चार व प्रयागराज डेढ़-दो घंटे में पहुंच जाएंगे। इसमें औद्योगिक कलस्टर बनेंगे। हजारों नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार के अवसर भी आएंगे। कांग्रेस व सपा सरकार के समय गरीब भूखों मरता था, आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। इन लोगों ने 65 वर्ष शासन किया पर कुछ कर नहीं पाए। उप्र में किसी के बीमार होने पर हम पीड़ित के जनधन अकाउंट में पैसा भेजते हैं और कहते हैं कि इलाज कराओ। अब आने वाली सहायता में कोई कमीशन नहीं ले सकता, क्योंकि जनधन अकाउंट खुल गया है। कांग्रेस-सपा शासन में किसान आत्महत्या करता था, आज उसे किसान सम्मान निधि मिल रही है।

अब संसाधन पर वर्ग विशेष की नहीं, ‘सबका साथ’ का दावा करने वाले पीएम हैं

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि चेहरा देखकर काम नहीं होता है। संसाधन पर किसी वर्ग विशेष का अधिकार है, अब यह दावा करने वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं। वे सबका साथ-सबका विश्वास की बात कहते हैं। मोदी सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, इसलिए बार-बार आमजन मोदी जी को चुनते हैं। सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि, विकास के कारण पनपे जनविश्वास से ही बार-बार सरकार बन रही है।

अयोध्या में पहुंचे पीएम ने प्रभु को किया साष्टांग

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि रामलला कब विराजमान होंगे, यह देखने पीढ़ियां तड़प रही थीं। कांग्रेसी कहते थे कि राम हुए ही नहीं, लेकिन मोदी जी रविवार को फिर अयोध्या गए थे। प्रभु राम को साष्टांग प्रणाम किया। भगवान श्रीराम आरती की, फिर रात 9 बजे तक उनका रोड शो चलता रहा। अयोध्या के साथ ही पूरे देश से भी एक लाख लोग वहां पहुंचे थे। काशी विश्वनाथ धाम हो या विंध्यवासिनी धाम। अपने यहां के मठ-मंदिरों को देखिए, यहां भी धनराशि उपलब्ध कराई है।

राष्ट्रनायकों का अपमान नहीं सहेगा नया भारत: सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा सरकार में भेदभाव के दिन दूर हो गए कि कब्रिस्तान के लिए पैसा आएगा और श्मशान घाट के लिए नहीं आएगा। बिजली केवल चार जिलों को नहीं, बल्कि सभी 75 जिलों को समान रूप से मिल रही है।

आने वाली पीढ़ी 25 साल बाद भी खुशहाल रहे, इसके लिए मोदी आज जरूरी

सीएम (CM Yogi)  ने कहा कि युवाओं के लिए भारत को विकसित बनाना है। आने वाली पीढ़ी 25 साल बाद भी खुशहाल रहे। कोई गरीब, कमजोर, बदहाल न रहे। ऐसा भारत चाहिए और इसके लिए मोदी आज जरूरी है। 2022 में शाहाबाद से रजनी तिवारी को जिताया और सरकार बनवाई। सीएम ने हरदोई से जयप्रकाश रावत को रिकॉर्डतोड़ वोटों से जिताने के साथ ही तीसरी बार देश की सत्ता पीएम मोदी को सौंपने की अपील की।

इस अवसर पर योगी सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल, रजनी तिवारी, हरदोई के सांसद व भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत, राज्यसभा सांसद अशोक वाजपेयी, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogiHardoi newslok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

राष्ट्रनायकों का अपमान नहीं सहेगा नया भारत: सीएम योगी

Next Post

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में हिट एंड रन का वीडियो वायरल, बोनट पर लटकी दिखी युवती

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के योजनाबद्ध प्रयास से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर

16/09/2026
Main Slider

पंचायत सहायकों को मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा गोरखपुर: डॉ. आरपी शुक्ला

16/09/2026
आगरा

सपा नेत्री मोनिका नाज खान ने दिया इस्तीफा, दी आत्महत्या की चेतावनी

16/09/2026
Next Post
CM Dhami

तेलंगाना में गरजे धामी, बोले- देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे कांग्रेसी

यह भी पढ़ें

महिला डॉक्टर के फेफड़ा प्रत्यारोपण का खर्च उठाएगी योगी सरकार, परिवार ने जताया आभार

07/07/2021
Sunrisers Hyderabad

IPL: संराइजर्स के आगे धोनी के शेर हुए ढेर, CSK को छह विकेट से मिली शिकस्त

05/04/2024
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

सीएम योगी बोले- अपराधियों पर रासुका के तहत सख्‍त कार्रवाई की जाए

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version