• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, 49 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Writer D by Writer D
12/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
More than 250 projects will change the face of slums

More than 250 projects will change the face of slums

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में जहां एक तरफ शहरों और नगर पंचायतों का का तेजी के साथ कायाकल्प हो रहा है वहीं शहरों की मलिन बस्तियों (Slums) में बुनियादों ढांचों विकास हो रहा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती योजना के तहत हमीरपुर, मथुरा, हाथरस और सहारनपुर जिलों की मलिन बस्तियों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1035.43 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस योजना के अंतर्गत कुल 49 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिससे इन जिलों के निवासियों को बेहतर सड़क, नाली और जल निकासी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इसके माध्यम से नगर निकायों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग रोड और नाली निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन, नगर पंचायत गोवर्धन, नगर पालिका परिषद राठ, नगर पंचायत सरला (हमीरपुर) और नगर पंचायत रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) सहित विभिन्न निकायों में सड़क और नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे। यह पहल खासतौर पर उन क्षेत्रों में हो रही है, जहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।

मथुरा-वृंदावन में विभिन्न वार्डों में गुलाबनगर, बाकलपुर, ईदगाहपुरा और गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी तरह, हाथरस और हमीरपुर में भी मोहल्लों और वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़कों और सीसी सड़कों का निर्माण होगा।

बस्तियों (Slums) में सुधरेंगी जल निकासी और सड़कें

इन परियोजनाओं से बस्तियों में बारिश से पहले ही जलभराव की समस्या समाप्त होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह विशेष रूप से बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से निपटने में मदद करेगा। सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

नगर विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों और परियोजना अधिकारियों की होगी।

योगी सरकार की यह पहल मलिन बस्तियों में रह रहे लाखों नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से नागरिकों को साफ-सुथरी, बेहतर और सुविधाजनक जीवनशैली प्राप्त होगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

महाकुम्भ के बाद अब संगम की रेती उगलेगी सोना, पांच लाख प्रतिमाह कमाई का अवसर

Next Post

महाकुम्भ मेले में एनसीआर के डॉक्टरों ने दी 3 लाख श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Rabri Devi
बिहार

पटना के 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा विवाद, राबड़ी देवी बोलीं- किसी कीमत पर खाली नहीं करेंगे घर

30/05/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ मेले में एनसीआर के डॉक्टरों ने दी 3 लाख श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा

यह भी पढ़ें

Tokyo Paralympics: मरियप्पन थंगावेलु ने जीता रजत, शरद कुमार को कांस्य

31/08/2021
CM Yogi

सपा बसपा के कचरे को साफ करने का चुनाव: सीएम योगी

08/05/2023
Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

17/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version