• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मात्र इतने रुपये में मिल रहा 20MP सेल्फी कैमरे वाला फोन, फीचर्स भी धांसू

Desk by Desk
14/01/2026
in Tech/Gadgets
0
15,999 रुपये में मिल रहा 20MP सेल्फी कैमरे वाला फोन, फीचर्स भी धांसू
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चाइनीज स्मार्टफोन पोको ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Poco M8 5G बिक्री के लिए पेश कर दिया है. लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन की कीमत को काफी कम कर दिया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त विकल्प बन गया है. फोन में 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट दी गई है. पहली सेल में इसे 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. यानी फोन पर सीधे ही 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.

कीमत और लॉन्च ऑफर

इस फोन को 8 जनवरी को भारत में लॉन्च किया गया है. लेकिन इसे आज सेल के लिए उपलब्ध किया गया है. Poco M8 5G की भारत में शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे सिर्फ 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह खास कीमत 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यानी पहले 12 घंटे के लिए लागू रहेगी. इस ऑफर में 1,000 रुपये का लॉन्च बेनिफिट शामिल है. इसके अलावा ICICI, HDFC और SBI कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा.

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

Poco M8 5G तीन वेरिएंट में आता है, जिसमें 6GB रैम वाला मॉडल, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, और टॉप वेरिएंट 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज शामिल है. लॉन्च ऑफर के दौरान इनकी कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये रखी गई है. फोन Carbon Black, Glacial Blue और Frost Silver कलर में मिलेगा. यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Poco M8 5G: स्पेसिफिकेशन

Poco M8 5G में 6.77 इंच का फुल एचडी प्लस 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. गीली उंगलियों से इस्तेमाल के लिए इसमें Wet Touch 2.0 फीचर भी है. फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है जो 4nm तकनीक पर बना है. यह Android 15 आधारित HyperOS 2.0 पर चलता है और कंपनी चार साल के OS अपडेट और छह साल की सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

कैमरा, बैटरी और सेफ्टी फीचर्स

फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जबकि सामने 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. Poco M8 5G में 5,520mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह IP65 और IP66 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है, साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Tags: Poco M8 5G
Previous Post

नई Tata Punch में मिलेंगे ये 3 बड़े बदलाव, इतनी हो सकती है कीमत

Next Post

Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
झटका: Honda की ये इकलौती SUV हो गई महंगी, 59,990 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Honda की ये SUV हो गई महंगी, 5.5 फीसदी तक बढ़ गई कीमत

यह भी पढ़ें

The main accused of grenade attack on Amritsar temple killed

24 घंटे में ढेर हुआ अमृतसर के मंदिर पर ग्रेनेड हमले का मुख्यारोपी

17/03/2025
Air India

टेक ऑफ से पहले Air India का विमान पंक्चर, बाल-बाल बचे 173 यात्री

09/12/2022
My Family My Responsibility

My family, My Responsibility अभियान की सर्वे टीम में शामिल हो पुलिस : भुजबल

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version