• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंपत्ति का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम को घर में मिला कुछ ऐसा की उड़ गए होश

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाए, तो घर की चहारदीवारी की बातें बाहर आ जाती हैं। इसके कारण घरवालों को लेने के देने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भी देखने को मिला, जहां एक कोलियरी कर्मी को पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, आरोपी कर्मी और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बीते शुक्रवार को भी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची तो लोग समझे कि मियां-बीवी का झगड़ा निपटाने पुलिस आई है। लेकिन पुलिस ने जब घर की आलमारी से देशी कट्टा बरामद कर पति को गिरफ्तार किया, तब लोगों को पता चला कि मामला कुछ और था।

सूरजपुर के पर्री में रहने वाले रिटायर्ड कोलियरी कर्मचारी उमेश सिंह (63 वर्ष) और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बीते शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उमेश ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मियां-बीवी के झगड़े के बीच पुलिस भी पहुंचे गई। तब लोगों को लगा कि चलो इस विवाद का अंत हो जाएगा! लेकिन पुलिस किसी और मामले की पड़ताल के लिए पहुंची थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिटायर्ड कर्मचारी अपने घर में अवैध हथियार रखता है. इसी की छानबीन करने पुलिस आई थी।

AAP  के पोस्टर पर पुष्कर सरकार ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर उमेश सिंह के घर की तलाशी ली, तो उसे आलमारी में रखा हुआ अवैध कट्टा मिल गया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उमेश को गिरफ्तार कर लिया, और उसे जेल ले गई। सूरजपुर के एडिशनल एसपी हरीश राठौड़ ने कहा कि आरोपी के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वह अवैध हथियार के दम पर लोगों को धमकाता था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी ने बताया कि अवैध हथियार के अलावा पुलिस आरोपी के ऊपर पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले की भी जांच कर रही है। पत्नी की शिकायत पर इसकी छानबीन की जा रही है। इधर, आरोपी उमेश सिंह की पत्नी ने कहा कि उसका पति रोज-रोज मारपीट करता था। पीड़ित महिला ने कहा कि घर में अवैध हथियार छुपाकर रखने की जानकारी उसे नहीं थी। उसने कहा कि पति की गिरफ्तारी से उसे रोज-रोज की प्रताड़ना से छुटकारा मिल गया।

Tags: Chattisgarh Newscrime news
Previous Post

AAP  के पोस्टर पर पुष्कर सरकार ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

Next Post

शैली सिंह ने रचा इतिहास, लंबी कूद में पहली बार भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
shaili singh

शैली सिंह ने रचा इतिहास, लंबी कूद में पहली बार भारत को दिलाया सिल्वर मेडल

यह भी पढ़ें

Congress

UP Chunav 2022: कांग्रेस की तीसरी सूची में 89 में से 37 महिला प्रत्याशी

26/01/2022
CM Yogi

यूपी पीसीएस-2024 परिणाम घोषित: 932 अभ्यर्थी सफल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

30/03/2026
How UP became the center of investment in India

प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर

15/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version