• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय भाषाओं और संस्कृति के माध्यम से बच्चों का भविष्य निर्माण कर रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
11/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Unity through languages

Unity through languages

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश भर के स्कूलों में भारतीय भाषाओं और संस्कृति (Indian Languages and Culture) को संरक्षित करने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 04 से 11 दिसंबर तक ‘भारतीय भाषा उत्सव 2024’ (Indian Languages Utsav) का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चलने वाला यह आयोजन बच्चों को भारतीय भाषाओं की समृद्ध और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास रहा।

‘भाषाओं के माध्यम से एकता’ (Unity through languages) थीम पर आधारित यह उत्सव न केवल बच्चों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया, बल्कि उन्हें मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं (Languages) के महत्व का गहन एहसास भी कराया। यह थीम भारत की आत्मा और इसकी भाषाई विविधता के प्रतिबिंब के रूप में बच्चों के मनः स्थिति पर साकारात्मक प्रभाव भी डाला है। आयोजन के माध्यम से बच्चों में भाषाई कौशल, सांस्कृतिक जागरूकता और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित करने की पहल की गई। यह प्रयास उन्हें भारतीय भाषाओं की अनूठी धरोहर से जुड़ने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। ‘भारतीय भाषा उत्सव 2024’ का आयोजन बच्चों में भाषाई और सांस्कृतिक समृद्धि के बीज बोने का महत्वपूर्ण कदम है।

बतातें चलें कि यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। जिसमें मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं को शिक्षा का माध्यम बनाने पर बल देने के साथ साथ विद्यार्थियों में भाषाई कौशल विकसित करने और बहुभाषिकता के लाभों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित था।

सात दिवसीय ‘भारतीय भाषा उत्सव’ में बच्चों को विभिन्न विषयों पर मिला ज्ञान

04 से 11 दिसंबर के बीच पूरे प्रदेश में मनाया गया ‘भारतीय भाषा उत्सव- 2024’ भारतीय भाषाओं के महत्व और उनकी विविधता को उजागर करने का प्रयास है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले दिन बच्चों को ‘भाषा और प्रकृति में सौहार्द्रता’ विषय पर जानकारी दी गई।

उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में शब्द लिखकर ‘भाषा वृक्ष’ बनाया, प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ी कविताओं का प्रदर्शन किया और प्रकृति भ्रमण के दौरान अपनी मातृभाषा में चर्चाएं कीं, जबकि दूसरे दिन ‘भाषाओं और तकनीक का सम्मिलन: डिजिटल युग में शब्दों की शक्ति’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

इसके अलावा, ‘भाषा और साहित्य : सम्मिलन’, ‘भाषा मेला’, ‘अभिव्यक्ति की उत्कृष्टता’, और ‘भाषा और समुदाय’ तथा ‘भाषा, संस्कृति और हम: एक क्षेत्रीय उत्सव’ जैसी कार्यशालाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भाषाई समृद्धि का अनुभव कराने और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए कई सार्थक प्रयास किए जा चुके हैं।

भाषाओं के माध्यम से एकता का प्रतीक है ‘भारतीय भाषा उत्सव 2024’: संदीप सिंह

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा, “भारत अपनी भाषाई विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाना जाता है। ‘भारतीय भाषा उत्सव 2024’ का उद्देश्य इसी धरोहर को संरक्षित करना और बच्चों को राष्ट्रीय एकता व सांस्कृतिक विविधता का महत्व समझाना है। यह आयोजन बच्चों में भाषाई प्रेम और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करने में सफल रहा है।”

Tags: up newsYogi News
Previous Post

गाय के दूध के उत्पादन में भी नंबर वन बनेगा यूपी

Next Post

’99 पर्सेंट गलती पुरुषों की होती है…’, अतुल सुभाष की सुसाइड पर बोलीं कंगना रनौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Kangana Ranaut on Atul Subhash's suicide

'99 पर्सेंट गलती पुरुषों की होती है...', अतुल सुभाष की सुसाइड पर बोलीं कंगना रनौत

यह भी पढ़ें

Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर बन र​हे हैं कई राजयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

06/05/2024
Kantara Chapter-1

कांतारा ए लेजेंड चैप्टर 1 का टीजर रिलीज, जानें कब आएगी मूवी

27/11/2023
imprisonment

युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version