• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान की खुशहाली देश की खुशहाली : सीएम योगी

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अमरोहा में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पिछले साढ़े सात वर्षों से निरंतर बिना रुके, बिना थके देश की सेवा कर रही है। उसी तरह से उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से कार्य कर रही है।

अमरोहा की जनता से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में आप लोग चूक गए थे। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष आप लोगों ने भाजपा का ही बनाया है, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में बिना किसी चूक के भाजपा की सरकार बनाने में योगदान दीजिए। ताकि अगले पांच वर्षों तक हमारी सरकार फिर से प्रदेश की जनता की निरंतर सेवा करती रहे।

चेतन चौहान को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतन चौहान की पहचान जुड़ी है। उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। मैं यहां की जनता को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजा है। योगी ने जिले के पार्टी विधायकों का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा विधायक सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मुझे प्रसन्नता है कि आज वैश्विक स्तर पर अमरोहा की पहचान बन रही है।

कोरोना काल में मोदी-योगी सरकार के कार्य को गिनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की कि करोना काल में देश में बहुत जगह पर चीनी मीलें बंद थीं, लेकिन उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें बंद नहीं की गयीं। सरकार ने ऐलान किया था कि किसान के खेत में जब तक एक भी गन्ना लगा होगा, चीनी मिलें बंद नहीं होंगी। पेराई चलती रहेगी। इस सरकार में एक लाख 45 हजार करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। आने वाले समय में गन्ना मूल्य के भुगतान को और बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है।

किसान खुशहाल तो देश की तरक्की

मुख्यमंत्री योगी ने कहा किसान की खुशहाली देश की खुशहाली है। पहले की सरकारों में चीनी मिलें बेच दी जाती थी। हम प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हैं कि अब चीनी मिलें बेची नहीं जाएंगी। हमारी सरकार किसानों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफी किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान को जोड़कर छह हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हर एक किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। गेहूं और धान की रिकार्ड खरीद की गयी है। पिछली सरकार में किसानों को भटकना पड़ता था। सरकार घर-घर की चिंता कर रही है। गरीब, युवा, महिलाओं, बुजुर्गों की चिंता सरकार कर रही है। भाजपा सरकार बिना भेदभाव शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम कर रही है। ऐसे में हम भी इस अपेक्षा के साथ आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विपक्षी की विकास योजनाओं में कोई रुचि नहीं है। उन्हें अपनी हवेली बनाने में ही रुचि है। आज गरीबों का मकान बनाया जा रहा है। प्रदेश के 42 लाख गरीबों का मकान बना है। दो करोड़ से अधिक गरीबों को शौचालय मिला है। आज आप देख रहे होंगे कि गांव-गांव में ग्राम सचिवालय का निर्माण हो रहा है। ग्राम सचिवालय के साथ एक कंप्यूटर सहायक की नियुक्ति भी की जा रही है। बैंकिंग सखी की तैनाती करके गांव में ही बैंकिंग की सुविधाओं को दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की छवि को सुधारने के लिए कानून का राज आवश्यक है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखने वाली हमारी सरकार उस दिशा में लगातार काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुच्छे 370 हटाने का काम किया है। भाजपा सरकार में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। योगी ने अमरोहा की जनता से कहा कि 2019 में चूक हो गई लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष आप लोगों ने फिर से भाजपा का बनाया है। 2022 में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र में साढ़े सात वर्षों से बिना रुके, बिना थके लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास को लेकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में साढ़े चार वर्षों से भाजपा सरकार उसी गति से काम कर रही है। अगले छह महीनों में भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर प्रदेश के किसान भाइयों के खुशहाली के लिए, बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए, युवाओं के भविष्य के लिए फिर से सरकार बनाएं ताकि अगले पांच वर्षों तक फिर से प्रदेश की सेवा निरंतर की जा सके। इस मौके पर पार्टी के सभी विधायक स्थानीय नेता और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सम्बोधन से पहले मुख्यमंत्री योगी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

Tags: Amroha newsCM Yogi News
Previous Post

महंत नरेंद्र गिरि केस: आनंद, आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Next Post

गीतकार प्रसून जोशी ने सीएम पुष्कर ने की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Next Post
Prasoon Joshi

गीतकार प्रसून जोशी ने सीएम पुष्कर ने की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

prakash jawdekar

जम्मू कश्मीर में 5 अधिकृत भाषाओं को मिली मंजूरी, संसद में लाया जाएगा विधेयक

02/09/2020
Arrested

STF के हत्थे चढ़े पांच गांजा तस्कर

03/08/2022
cattle smuggling gang

फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version