• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रानी ने दिखाया, नारी न तो अबला है और न ही रणभूमि उसके लिए कोई बाधा : राजनाथ

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व के शुभारंभ के लिए आये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीरांगना को नमन करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता और पराक्रम से दिखाया कि नारी न तो अबला है और न ही रणभूमि उसके लिए कोई बाधा।

यहां मुक्ताकाशी मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्यों की मौजूदगी में कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करने के बाद रक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महारानी का जीवन भले ही छोटा था लेकिन उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से उसे नई बुलंदियों तक पहुंचाया। “ मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी ” उनकी इस घोषणा ने स्वराज जैसे आंदोलन को जन्म दिया। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने राजपाट,अपने परिजनों और अपने बच्चे को खोया लेकिन राष्ट्र के सम्मान को नहीं खोने दिया, यही उन्हें शिखर पर पहुंचाता है।

रक्षा मंत्री ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व झांसी विधायक रवि शर्मा को यशस्वी व लोकप्रिय बताते हुए कहा “ वीर भूमि पर आयोजित रक्षा पर्व अपने आप में अनूठा है। मैं मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करना चाहता हूं। यह पर्व आजादी के अमृत महोत्सव से हमें जोड़ता है। झांसी का कण कण महारानी के शौर्य और पराक्रम से ओतप्रोत है। महारानी की राष्ट्रभक्ति और मिट्टी को नमन करता हूं।

उन्होंने कहा “ दुर्भाग्य से हमारे देश में महिलाओं को आजादी के बाद सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का कम ही अवसर मिला। महिलाएं रक्षा व सुरक्षा के मामले में बहुत कुछ करके दिखा सकती हैं। सुभाषचंद्र बोस ने एक महिला रेजिमेंट बनायी थी जिसका नाम रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड रखा था। जब से प्रधानमंत्री ने बागडोर संभाली है, महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। मैंने गृहमंत्री रहते हुए एडवाइजरी जारी की थी और उसके बाद ही पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। तीनों सेनाओं में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, यही महारानी लक्ष्मीबाई के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

हमारे लिए आजादी का मतलब भी आज बदल रहा है कभी अंग्रेजों से मुक्ति ही इसका मतलब था , आजादी मिलने के बाद अर्थ भी बदला और फिर विदेशी सहायता लेते हुए विकास की यात्रा तय करना हुआ लेकिन आज हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर बनकर विकास की ओर अग्रसर होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना तेजी से मूर्त रूप ले रहा है। रक्षा के क्षेत्र में भी हम तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहे हैं और अब देश में न केवल अपने सैनिकों के लिए बल्कि दुनियाभर के लिए हथियार बनाये जायेंगे। भारत जैसे देश दूसरों पर निर्भर रहकर विकास नहीं कर सकते , आत्मनिर्भर बनने से ही देश का विकास होगा। भारत अब सामरिक आजादी भी हासिल करेगा। एक से डेढ़ दशक में वह समय आयेगा जब हमारे जवानों के लिए हथियार देश में ही बनेंगे।

हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को हथियार बनाने के लिए 50 हजार करोड़ का आर्डर दिया गया है, यह अब तक का किसी भारतीय कंपनी को दिया गया सबसे बड़ा आर्डर है। यह अपने आप में एक आदर्श कार्य है। भारत अब सामरिक आजादी भी हासिल करेगा। स्वदेश से गांधी जी का मतलब हमें अपने देश की वस्तुओं के प्रयोग से था। एक समय था कि देश मे बुनियादी वस्तुओं का पूर्णतः अभाव था। अब अधिकांश वस्तुएं देश में ही बनाई जा रही हैं। स्वास्थ के क्षेत्र में 111 करोड़ से अधिक वैक्सिनेशन बड़ी उपलब्धि है। आज पारंपरिक व गैर पारंपरिक चुनौतियां हमारे सामने है, 10 हजार से अधिक एमएसएमई का जुड़ना इतिहास है और यही नीतियां योगी को यशस्वी बनाती है।

इस देश की सामूहिक संकल्प शक्ति सबसे बड़ी ताकत है, विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत के पास है। हम इतिहास के ऐसे निर्णायक मोड़ पर हैं जहां पहले बहुत कुछ कर चुके हैं और बहुत कुछ करने की अब आवश्यकता है। रानी ने अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया, हमें भी इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने की जरूरत है।

मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि कर्मयोग व भक्तियोग का समन्वय हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ । यूपी की तारीफ अन्य राज्यों में हो रही है। घर की मुर्गी तो शाक बराबर होती है। योगी जी के साथ भी ऐसा ही है। आप नहीं जानते पर अन्य राज्यों में आपके मुख्यमंत्री की चर्चा होती है। एक्सप्रेस वे का प्रयोग युद्धक विमानों को उतारने में भी होता है। इस कार्य को करिश्माई व्यक्ति मोदी और योगी ने किया है। यह है नया भारत और यह है नया उत्तर प्रदेश। जब भारत में माफिया राज पर नकेल कसने की बात होती है तो यूपी की बात होती है। हार्ट बीट जानते हैं। योगी का नाम आते ही माफियाओं की हार्ट बीट बढ़ जाती है। एक जिला एक उत्पाद अन्य राज्यों के लिए नमूना। आबादी में यूपी सबसे बड़ा राज्य है। कोविड प्रबंधन के लिए योगी को पुनः आभार। झांसी का जर्रा जर्रा आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए भी आप सभी को हार्दिक बधाई।

इससे पूर्व रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर जलसा पर्व का शुभारंभ किया। शंखनाद व रमतूला के वादन के साथ सभी का स्वागत किया गया। राधा प्रजापति व साथियों ने बुंदेली राई नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में सांसद अनुराग शर्मा ने सभी का आभार जताया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में रक्षा सचिव अजय कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि रक्षामंत्री का सुझाव था कि ऐसे कार्यक्रम दिल्ली से बाहर किए जाएं। इसके लिए वीरता व शौर्य की भूमि झांसी से बेहतर नहीं हो सकती थी। डिफेंस कॉरिडोर बुन्देलखण्ड को डिफेंस इंडिया के मानचित्र पर हमेशा के लिए अंकित कर देगा।

चुनाव आते ही विपक्षी हुए मौसमी राम भक्त: दिनेश शर्मा

कैबिनेट मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने स्वागत भाषण दिया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर वीर भूमि झांसी में आयोजित राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में आप सभी का स्वागत है। आप सभी राष्ट्र रक्षा पर्व पर रानी झांसी की धरती पर पधारे हैं। यह वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई,आल्हा ऊदल व मैथलीशरण गुप्त की धरती है। सभी का वीरांगना भूमि पर स्वागत है। मैं रक्षा मंत्री के साथ विधायक रहा हूं। योगी आदित्यनाथ का भी स्वागत। उन्होंने जबसे कमान संभाली ,महिलाओं का भय खत्म हो गया। चहूं ओर विकास की गंगा बह रही है। राठ रोड एक वर्ष में ही बनना शुरू हो गया था

कार्यक्रम में झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, श्रमसेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और मेयर रामतीर्थ सिंघल उपस्थित रहे।

Tags: Jhansi newsRajnath singhup news
Previous Post

चुनाव आते ही विपक्षी हुए मौसमी राम भक्त: दिनेश शर्मा

Next Post

प्रदेश में 70 फीसदी लोगों ने लगवा ली है वैक्सीन की पहली डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
vaccination

प्रदेश में 70 फीसदी लोगों ने लगवा ली है वैक्सीन की पहली डोज

यह भी पढ़ें

‘राधे श्याम’ से प्रभास का नया लुक आउट, पोस्टर इंटरनेट पर हुआ वायरल

22/10/2021

मेट्रो स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 5 मौत

12/04/2022
Ketki Singh

‘2024 के अंत तक कर दिया जाएगा काम तमाम…’, BJP MLA को मिली जान से मारने की धमकी

15/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version