• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

24 घंटे से जारी छापेमारी भारी मात्रा में मिली गुटखा बनाने की सामग्री

Writer D by Writer D
17/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Raid

Raid

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। एसडीएम सदर के नेतृत्व मे अवैध गुटखा के खिलाफ चलाए गए अभियान में नई बस्ती के एक दर्जन से ज्यादा बंद मकानों के ताले तोड़कर घरों को खंगाला गया। कई घरों में प्रशासन को गुटखा बनाने की भारी सामग्री रखी हुई मिली है। सभी मकानों को सीज करके पुलिस तैनात की गई है।

छापेमारी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वाणिज्य कर विभाग के अलावा भारी पुलिस बल शनिवार को मौजूद रहा। छापेमारी (Raids)  पिछले 24 घंटे से जारी है. कुल 11 मकानों को सीज किया गया है। सामग्री ढूंढने के लिए डाग स्क्वाइड टीम की भी मदद ली गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अफसरों ने करोड़ों रुपए टैक्स चोरी होने की संभावना जताई है। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है।

सुमेरपुर कस्बे के रामलीला मार्ग में रहने वाले मुन्नीलाल गुप्ता का गुटखा बनाने का 40 साल पुराना कारोबार है। कस्बे की नई बस्ती झंडा मैदान के आसपास इनका कारोबार फैला हुआ है। गत 13 जुलाई को एसडीएम सदर रविंद्र कुमार ने इनकी फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में बना, अधबना गुटखा के साथ सुपारी तंबाकू पकड़ी थी। 14 जुलाई को राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर रश्मि अवस्थी ने पकड़े गए माल का अवलोकन करके रिपोर्ट तैयार की थी। एसडीएम सदर ने पुनः छापा मारा और शाम तक तीन मकानों में गुटखा बनाने की मशीनों के साथ भारी मात्रा में सामग्री बरामद की थी। इसके बाद रात भर छापेमारी की कार्यवाही एसडीएम एवं सीओ सदर के नेतृत्व में चली।

इस दौरान बंद पडे दर्जनों मकानों के ताले तोड़कर घरों को खंगाला गया। कई मकानों में गुटखा बनाने की भारी सामग्री भी पाई गई। इस दौरान 11 मकानों को प्रशासन ने सीज किया है। रात में पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल मौके पर पहुंचे और छापेमारी का निरीक्षण करके अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गुटखा सामग्री तलाशने के लिए डाग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर डाग को मोहल्ले में घुमाया गया।

छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है। शनिवार को दिनभर प्रशासन की कार्रवाई चलती रही। इससे पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से गुटखा बनाने की मशीनें और सामग्री बरामद हुई है। इससे बड़ी टैक्स चोरी खुलने की उम्मीद है।

वाणिज्य कर विभाग की टीम बरामद सामग्री का लेखा-जोखा तैयार करने में जुटी हुई है। औषधि प्रशासन विभाग ने बरामद सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इस छापेमारी की चर्चा कस्बे में जगह जगह पर हो रही है। छापेमारी के दौरान एसडीएम सदर रवीन्द्र सिंह के अलावा सीओ सदर रविप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष भरत कुमार के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Tags: crime newsHamirpur news
Previous Post

18 लाख रुपए के अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post

आरपीएफ सिपाही निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Suspended

आरपीएफ सिपाही निलंबित

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने ‘यमुना वादे’ को लेकर केजरीवाल की आलोचना की

28/01/2025
AK Sharma

प्रदेश के करीब 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार के अवसर: एके शर्मा

15/02/2023
CM Dhami

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

24/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version