• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार की धमक से पांच वर्षों तक बिलों में छिपे  रहे दंगाई : सीएम योगी  

Writer D by Writer D
12/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सहारनपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर/लखनऊ। भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक मां शाकंभरी देवी के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व की विपक्षी सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें दमदार नहीं दुमदार थी। सरकारों का काम दमदार तभी होता है जब उनकी सोच ईमानदार हो।

हमने यह करके दिखाया है। विकास का कार्य करते हुए हम सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनवा रहे हैं तो दूसरी तरफ माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर भी चला रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई बहन ही काफी हैं।

उत्तर प्रदेश से भागे माफिया को उत्तराखंड में नहीं घुसने देंगे : सीएम योगी

सहारनपुर के ग्राम नगलामाफी में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को सुनने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने घंटों उनका इंतजार किया। और जब मुख्यमंत्री चुनावी सभा में पहुंचे तो उन्हें सुनने के लिए सभा में मौजूद लोगों मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाकर सभा स्थल को गुंजा दिया। लोगों के इस उत्साह के बीच में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के नाम से बनाए जान रहे विश्वविद्यालय का विस्तार से जिक्र किया। बताया कैसे यह विश्वविद्यालय सहारनपुर और उसके आसपास के जिलों के युवाओं के भविष्य को बदलेगा। इस जिले के नाम को दुनिया में रोशन करेगा।

बरेली में सीएम योगी ने किया रोड शो, अखिलेश पर साधा निशाना

अपनी सरकार के इस विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा आपने पांच साल पहले की सरकारों की कार्य पद्धति को भी देखा है। तब यूपी में दंगे होते थे। गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। माफिया सरकार पर हावी थे। जिले में हुआ सिंख दंगा भी आप भूले नहीं होंगे। हमारी सरकार ने दंगा करने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। सरकार की धमक के सामने पूरे पांच साल दंगाई बिलों में छिपे रहे। अब चुनाव हो रहे हैं तो यह दंगाई अब फिर अपने बिलों से बाहर निकले हैं। अब अगर इन्हें मौका मिला तो यह लोग फिर यूपी में अराजकता को फैलाएंगे। जबकि भाजपा की सरकार आर्थिक रूप से मजबूत नया यूपी बना रही है।

न गाय को कटने देंगे, न अन्‍नदाता की फसल को नुकसान होने देंगे : सीएम योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने में जुटी है। यूपी में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। नए भारत के नए यूपी में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अब इस यूपी में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता। किसी मां -बेटी को परेशान करने की हिम्मत भी कोई नहीं करता। ईमानदार सोच के साथ हम दमदार काम करते हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास कराती है तो सुरक्षा भी देती है। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ पर बुलडोजर का स्टेयरिंग है।

पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए थी बिजली : सीएम योगी

सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे।  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारे आती हैं उसे समस्या देने के लिए सरकार नहीं आती। पूर्व की सरकारे दमदार नहीं थी क्योंकि उनकी सोच ईमानदार नहीं थी। वह दुमदार सरकारें थी। यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने सभा में आये लोगों से बेहट विधानसभा से नरेश सैनी सहित सहारनपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

प्रियंका गांधी ने उन्नाव पीड़िता की मां से फ़ोन पर की बात, बोलीं- जल्दी आऊंगी मिलने

Next Post

चुनाव आयोग ने पाबंदियों में दी छूट, 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की दी इजाजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Election Commission

चुनाव आयोग ने पाबंदियों में दी छूट, 50 फीसदी क्षमता के साथ रैली की दी इजाजत

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

09/04/2022
Realme's new smartphone brand will knock on May 25

रियलमी का नया स्मार्टफोन ब्रांड 25 मई को देगा दस्तक

21/05/2021
CM Vishnudev Sai

डिजिटल नवाचार, तकनीकी, स्टार्ट-अप छत्तीसगढ़ को दिलाएगा नई पहचान: मुख्यमंत्री

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version