• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना के बढ़ते जलस्तर ने तोड़ा 45 साल का रिकॉर्ड, 208.62 मीटर तक पहुंचा

Writer D by Writer D
13/07/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Yamuna

Yamuna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना (Yamuna) के बढ़ते जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और गुरुवार अपराह्न एक बजे तक जलस्तर 208.62 मीटर तक पहुंच गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यमुना (Yamuna) का जलस्तर बढ़ने के बाद यहाँ के सभी स्कूलों-कॉलेजों और विश्विद्यालयों के साथ दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों को रविवार तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आज डीडीएमए की बैठक में यमुना में बढ़ते जल स्तर को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्री केजरीवाल ने निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना का जल स्तर अभी बढने की संभावना है इसलिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों को रविवार तक बंद करने का आदेश दिया गया है। सभी कर्मचारी रविवार तक घर से ही काम करेंगे। प्राइवेट संस्थानों को भी एडवाइजरी जारी कर अधिक से अधिक वर्क फ्राम होम करने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा है। इससे 25 फीसद पानी का प्रोडक्शन कम हो गया है। दिल्ली सरकार पानी की राशनिंग कर रही है।

श्री केजरीवाल ने कहा कि यमुना (Yamuna) का जल स्तर लगातार बढ़ने की वजह से नदी के आसपास की सड़कों पर पानी आ गया है। उन्होंने कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब यह सुबह के 208.46 से बढ़कर अपराह्न एक बजे तक 208.62 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर न जायें।”

आपदाओं से यूपी के लोगों को जागरूक करेगी ‘राहत चौपाल’

उन्होंने कहा, “जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहाँ रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।”

यमुना (Yamuna) का जलस्तर खतरे के निशान से इस समय तीन मीटर ऊपर है। जिससे मजनूटीला, चंदगीराम अखाड़े, कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, गीता कालोनी श्मशान घाट, लालकिले की पीछे के क्षेत्र, राजघाट, आईटीओ और मयूर बिहार के इलाके में पानी भर गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मचारी जगह जगह मिट्टी से भरी बोरियां लगा रहे है ताकि पानी ज्यादा आगे न आ सके।

उल्लेखनीय है कि श्री केजरीवाल ने यमुना में बढ़े जलस्तर के मद्देनज़र अधिकारियों के साथ कल आपात बैठक के बाद पत्रकारों से कहा था कि यमुना में जलस्तर बढ़ता जा रहा है और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है जबकि इस वक्त दिल्ली में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से तीन मीटर से ऊपर पहुंच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जल स्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है और यमुना का जल स्तर इससे भी आगे पहुंच चुका है।

Tags: delhi newsNational newsyamuna river
Previous Post

आपदाओं से यूपी के लोगों को जागरूक करेगी ‘राहत चौपाल’

Next Post

एक फाइल एक टेबल पर 3 से अधिक दिन न रहे: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Uproar in the Tamil Nadu Assembly
राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

08/09/2026
Rahul Gandhi
Main Slider

राहुल गांधी चुनेंगे कांग्रेस की नई युवा टीम, खुद ले रहे इंटरव्यू

08/09/2026
Ashish Chauhan
Main Slider

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर करें पूर्ण: डीएम

08/09/2026
Dehradun makes a big leap in Swachh Vayu Survekshan-2026.
Main Slider

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

08/09/2026
Next Post
CM Yogi distributed appointment letters

एक फाइल एक टेबल पर 3 से अधिक दिन न रहे: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Keshav Maurya

किसानों के नलकूप बिजली बिलों का भुगतान करेगी सरकार: केशव मौर्य

02/04/2023
CM Yogi

सबसे सुरक्षित उत्तर प्रदेश, बनेगा देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था: सीएम योगी

02/12/2022
PM Modi-Rahul Gandhi

ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं… PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी का हमला

11/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version