• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राम प्रधान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
steal

Steal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निगोहां के गौतम खेड़ा गांव के ग्राम प्रधान नवनीत सिंह के परिवार को रविवार रात बंधक बनाकर बेखौफ बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर भाग निकले। सोमवार सुबह सो कर उठे परिजनों ने खुद को कमरों में बंद पाया। पीडि़तों ने कॉल कर रिश्तेदार को बुलाकर घर खुलवाया। मौके पर एसपी ग्रामीण, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपटों घटना स्थल के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बताया कि पीडि़त प्रधान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

थाना प्रभारी निगोहा के मुताबिक गौतम खेड़ा गांव के ग्राम प्रधान नवनीत सिंह एल्डिको में पत्नी रीता सिंह  और पुत्र अभुदय के साथ रहते हैं। गौतम खेड़ा में उनके चाचा प्रदीप कुमार पत्नी मिथलेश और बच्चे शिवांश व सिद्घी के साथ रहते हैं। प्रदीप के साथ उनका भांजा रजनीश भी रहता है।

खेत में युवती की गला दबाकर की हत्या, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

रविवार की रात प्रदीप कुमार और उनकी पत्नी, बच्चे अलग-अलग कमरे में सोए थे। भांजा रजनीश भी दूसरे कमरे में था। सोमवार तड़के 4 बजे प्रदीप शौच के लिए उठे थे। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने रजनीश को कॉल कर कमरे का दरवाजा खोलने के लिए कहा था। रजनीश के कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। रजनीश ने खिड़की से हांथ डालकर किसी तरह कमरे का दरवाज खोल कर प्रदीप के कमरे के पास पहुंचा था। बगल के कमरे में सो रही प्रदीप की पत्नी मिथलेश के भी कमरे का दरवाजा बंद था।

खाली पड़े कमरों में रखी अलमारी, बक्शों खुले पड़े थे। उसमें रखे कपड़े अस्त-व्यस्त थे। चोरी की आशंका पर पीडि़त ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस और 112 पर दे दी। बंधक बनाकर हुई लूट की सूचना पाकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण व निगोहां पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पीडि़त प्रदीप की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कर ली गई है। पीडि़त प्रदीप का कहना है कि बदमाश उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात पार कर ले गए हैं।

कुछ दूर मण्डराता रहा खोजी कुत्ता

घटना स्थल की छानबीन करने के लिए निगोहां पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड भी पहुंचा था। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल से कई नमूने लिए हैं। वहीं खोजी कुत्ता घर के कोने-कोने को सूंघने के बाद बाहर आया। कुछ दूर मण्डराने के बाद वह रूक गया। एक्पर्टों का कहना है कि बदमाश मोटरसाइकिलों से आये थे। बदमाशों ने गाडिय़ां कुछ दूरी पर खड़ी कर दी थी।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

खेत में युवती की गला दबाकर की हत्या, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Next Post

लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
rape

लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

असम चुनाव

गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की बल्ले-बल्ले, कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसकी

23/02/2021
Accident

स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान घुसी तेज रफ्तार कार, कई लोगों की मौत

27/04/2025
राजस्थान में विडियो का तहलका

राजस्थान सियासत में ऑडियो के बाद वीडियो का भूचाल, बीजेपी ने की स्पीकर के इस्तीफे की मांग

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version