• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भरभराकर गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, 1 मजदूर की मौत, 5 घायल

Writer D by Writer D
11/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Roof Collapsed

Roof Collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मंगलवार की शाम को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने (Roof Collapsed) से मलबे में छह लोग दब गए। मकान निर्माणधीन था जिसकी वजह से साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे। जब छत गिरी (Roof Collapsed) तो उसके नीचे 6 लोग खड़े थे बाकी मजदूर बाहर मिक्शर के पास खड़े थे। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई और 5 मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाजे के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

इस हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतक मजदूर की पहचान बालवीर नाम के शख्स के तौर पर हुई है। शिवकुमार और अमरजीत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वहीं 2 लोगों का कर्नलगंज सीएचसी में इलाज कराया जा रहा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर कस्बे में राजेश गुप्ता नाम के शख्स का घर बन रहा था। मकान का काम लगभग पूरा गया है और छत की ढलाई का काम हो रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे एडीएम सुरेश कुमार सोनी और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने रेस्क्यू टीम को बुलाया और जेसीबी से मलबे को हटाने की कोशिश की। रेस्क्यू में स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए।

दिल्ली पुलिस में इन पदों के लिए वैकेंसी, 10वीं पास वाले करें अप्लाई

मलबे में दबे लोगों को निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने बलबीर नामक 1 मजदूर को मृत घोषित कर दिया वहीं 2 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा 2 लोगों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है। वही मामूली रूप से घायल 1 मजदूर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

जिला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने आई सीएमओ रश्मि वर्मा ने बताया कि 1 मजदूर की मौत हुई है। 2 घायलों का जिला अस्पताल में समुचित इलाज कराया जा रहा है। वही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि चारों घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsgonda newsup news
Previous Post

दिल्ली पुलिस में इन पदों के लिए वैकेंसी, 10वीं पास वाले करें अप्लाई

Next Post

नया निकॉन जेड एफ कैमरा लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi honored the beneficiaries of public welfare schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

06/06/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में दिव्यांगजनों को मिला त्वरित न्याय, 96.38% शिकायतों का हुआ निस्तारण

06/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मंच पर मुख्यमंत्री के आने के बाद से पंडाल में गूंजता रहा जय श्री राम व बुलडोजर बाबा का जयघोष

06/06/2026
Maha Kumbh
Main Slider

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में चमका प्रयागराज महाकुंभ 2025, मिलेगा स्वर्ण सम्मान

06/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सत्ता से बेरोजगार हुए लोग सरकार पर उठा रहे सवाल : केशव मौर्य

06/06/2026
Next Post
Nikon Z F

नया निकॉन जेड एफ कैमरा लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें

Earth cracked

तेज आवाज के साथ फटी धरती, कई घरों में दरारें

27/01/2023
 Kalashtami

आज रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त व विधि

22/12/2024
Extortion

अतीक के करीबी शूटर आबिद पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version