• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
09/09/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में और अधिक गिरावट आ गई। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी के सपोर्ट से ये दोनों सूचकांक रिकवरी करके हरे निशान में पहुंच गए, लेकिन कुछ ही देर में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों ने वापस लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, ब्रिटानिया, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.08 प्रतिशत से लेकर 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर 3.05 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,366 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 724 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,642 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 30 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 210.18 अंक की गिरावट के साथ 80,973.75 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 80,895.05 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से थोड़ी देर में ही इस सूचकांक ने रिकवरी करके हरे निशान में 81,245.57 तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन सेंसेक्स की ये तेजी अधिक देर तक कायम नहीं रह सकी। बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 47.54 अंक की कमजोरी के साथ 81,136.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विनेश फोगाट और बजरंग को बड़ी राहत, रेलवे ने मंजूर किया दोनों पहलवानों का इस्तीफा

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 28.75 अंक की गिरावट के साथ 24,823.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण ये सूचकांक लुढ़क कर 24,753.15 अंक के स्तर तक आ गया। इस गिरावट के बाद खरीदारी का सपोर्ट बनने पर इस सूचकांक ने कुछ देर के लिए हरे निशान में 24,868.45 अंक तक रिकवरी भी की। हालांकि निफ्टी हरे निशान में अधिक देर तक टिक नहीं सका। बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण उसने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 25.25 अंक की गिरावट के साथ 24,826.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,017.23 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,183.93 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 292.95 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,852.15 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness NewsBusiness News HindiBusiness news in hindibusiness news inhindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

विनेश फोगाट और बजरंग को बड़ी राहत, रेलवे ने मंजूर किया दोनों पहलवानों का इस्तीफा

Next Post

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, फुटेज खंगाल रही पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Munna Sharma

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, फुटेज खंगाल रही पुलिस

यह भी पढ़ें

Donald Trump

ट्रंप पर धोखाधड़ी मामले में लगा इतने करोड़ डॉलर का जुर्माना, कारोबार करने पर भी लगा प्रतिबंध

17/02/2024
Earthquake

एक घंटे में पांच बार डोली इस देश की धरती, 7.4 तीव्रता के लगे भूकंप के झटके

20/07/2025
पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक

PM मोदी का नरेंद्रमोदी_आईएन ट्विटर अकॉउंट हैक, हैकर ने लिखा…

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version