• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 400+ अंक उछला; निफ्टी 23,300 के पार

Writer D by Writer D
15/06/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की पुष्टि के बाद दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार की तरह ही घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में कुछ गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली के सपोर्ट से दोनों सूचकांकों ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.44 प्रतिशत और निफ्टी 1.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, इंटरग्लोब एवियशन और टाइटन कंपनी के शेयर 7.75 प्रतिशत से लेकर 3.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, नेस्ले, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 3.29 प्रतिशत से लेकर 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,999 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,518 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 481 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर दो शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और आठ शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 1,197.32 अंक की मजबूती के साथ 76,725.27 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण यह सूचकांक 76,524.17 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स की चाल में दोबारा तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर 76,821.07 अंक तक आ गया। इसके बाद एक बार फिर भी बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 1,086.51 अंक की बढ़त के साथ 76,614.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 361.95 अंक की छलांग लगा कर 23,984.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के चक्कर में हुई बिकवाली के कारण यह सूचकांक पहले 15 मिनट में ही गिर कर 23,927.35 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे निफ्टी की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर 24,011.40 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली शुरू होने के कारण इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 317.80 अंक की मजबूती के साथ 23,940.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,695.40 अंक यानी 2.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,527.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,622.90 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsmarket updateniftysensexShare Marketstock markettrading news
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग, लखनऊ से भरी थी उड़ान

Next Post

सतीश महाना ने किया जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान का सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Satish Mahana

सतीश महाना ने किया जेवर एयरपोर्ट की पहली उड़ान का सफर

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचे समेत लूट के गहने बरामद

05/12/2020
Sharbat

इफ्तार पार्टी में शामिल करें ये तीन तरह के शरबत, नोट करें यूनीक फ्लेवर वाली रेसिपी

11/03/2025
ICAI CA

बिहार टेट परीक्षा BSEB ने की स्थगित, जानें कब घोषित होगी नई तिथियां

22/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version