• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेवर एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग, लखनऊ से भरी थी उड़ान

Writer D by Writer D
15/06/2026
in उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
Successful landing of first commercial flight at Jewar Airport

Successful landing of first commercial flight at Jewar Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन शुरू हो गया। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड कमर्शियल फ्लाइट 6E-2278 सुबह 8:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया।

यहां कमर्शियल ऑपरेशन की शुरुआत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 8:00 बजे आने वाली पहली शेड्यूल्ड इंडिगो फ़्लाइट 6E-2278 के साथ हुई। यह फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) की पहली कमर्शियल फ्लाइट को रवाना करने से पहले केक काटा और यात्रियों को खास फ्लाइट टिकट भी दिए। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना हुई। इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी हैं।

किंजरापु ने कहा, “आज बहुत खुशी का दिन है। 170 किसान यहां से लखनऊ के लिए पहली उड़ान में जा रहे हैं। बेंगलुरु के लिए भी उड़ान खड़ी है। ये फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी। नायडू ने बताया कि 4 गंतव्य के लिए यहां से आज उड़ानें शुरू होगी।ये हमारे देश के शीर्ष 5 हवाई अड्डों में शामिल होने वाला है।”

उल्लेखनीय है कि इंडिगो और आकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइनों ने लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और अमृतसर सहित कई शहरों के लिए अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं।

Tags: Jewar AirportNoida International AirportNoida news
Previous Post

आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथः मुख्यमंत्री

Next Post

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 400+ अंक उछला; निफ्टी 23,300 के पार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Next Post
Stock Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 400+ अंक उछला; निफ्टी 23,300 के पार

यह भी पढ़ें

Hair Smell

बालों से आ रही बदबू से है परेशान, ऐसे पायें छुटकारा

10/07/2025
jeevith kumar

नीट परीक्षा में चरवाहे के बेटे ने हासिल किए 720 में से 664 अंक

19/10/2020
SDM विनीत कुमार निलंबित

DM आवास पर पत्नी समेत धरना देने वाले SDM विनीत कुमार निलंबित

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version