• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स 125 अंक उछला

Writer D by Writer D
26/09/2024
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) ने गुरुवार को लगातार सातवें दिन ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। हफ्ते के चौथे दिन कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स ने 85,318 और निफ्टी ने 26,051 के स्तर को छुआ।

शेयर बाजार (Share Market) में शुरुआती कारोबार के दौरान बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 125.13 अंक यानी 0.15 फीसदी की उछाल के साथ 85,295.00 पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 33.55 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 26,037.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर में तेजी और नौ शेयर में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर में तेजी और 15 शेयर में गिरावट है। एनएसई के सेक्टोरल इंडेक्स की यदि बात करें तो उसमें सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी है। इसके साथ ही एशियाई बाजार में तेजी है।

जापान के निक्‍केई में 2.49 फीसदी और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.71 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि शेयर बाजार (Share Market) एक दिन पहले लगातार छठवीं बार ऑलटाइम हाई पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 255.83 अंक की उछाल यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 85,169.87 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 63 अंक की तेजी के साथ 26,004 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in Hindi
Previous Post

पं दीनदयाल का एकात्म मानववाद और अन्त्योदय का सिद्धांत समग्र भारतीयता को दे रहा दिशा: एके शर्मा

Next Post

‘तुरंत छोड़ दें लेबनान…’, युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
jaishankar

'तुरंत छोड़ दें लेबनान...', युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें

Hansika

एक दूजे के हुए हंसिका और सोहेल, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

06/12/2022
Ram Rahim

फिर जेल से बाहर आ रहा गुरमीत राम रहीम, 15वीं बार मिली पैरोल

04/01/2026
कंगना रनौत का पुतला फूंका Kangana Ranaut's effigy blew

अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान से भड़की महिलाओं ने फूंका पुतला

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version