• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पं दीनदयाल का एकात्म मानववाद और अन्त्योदय का सिद्धांत समग्र भारतीयता को दे रहा दिशा: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/09/2024
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि श्रद्धेय पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी आधुनिक भारत के महान राजनीतिक चिन्तक और दार्शनिक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहें हैं। उनका जीवन और देश के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा अविस्मरणीय और प्रेरणादयी रहेगा। उन्होंने भारतीय राजनीति को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय का महामंत्र दिया उनका अन्त्योदय का सिद्धांत भारत में गरीबों के लिए आर्थिक दर्शन का प्रतिपादन किया।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) बुधवार को अलीगढ़ के सुरेन्द्र नगर स्थित राम बैंक्वट हॉल में पं0 दीनदायाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 13 वर्ष से पंडित जी की यहां पर जयंती मनाया जाना हर्ष की बात है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का कहना था कि सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती एक साथ नहीं रह सकतीं। उन्होंने देश को संघर्ष का रास्ता दिखाते हुए चिंतन भी दिया। आज उनके सिद्धान्त पर चलने वाले लोगों का परचम समूचे विश्व में लहरा रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एकात्म मानववाद का सरल रूप है। पंडित जी का मानना था कि राजनीति राष्ट्र के लिए है व्यक्ति के लिए नहीं।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजित चित्र प्रदर्शनी में उनकी जीवनी से संबंधित छाया चित्रों का अवलोकन कर भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था, वह पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने धारा 370, राम मन्दिर निर्माण के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज हम सभी को रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। आज कश्मीर भारत देश का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने पंडित जी को व्यक्ति नहीं विचार की संज्ञा देते हुए कहा कि वह अपने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में किसी भी जातीय सम्मेलन में नहीं गए। पंडित जी ने बिना किसी जातीय भेदभाव के एकात्म मानववाद का मंत्र दिया। वह कहते थे कि हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिले। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय, जन-धन खाते खुलवाकर गरीबों के जीवन को बदलने का कार्य किया गया है। हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास दिये जाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि देश के प्रधानमंत्री वास्तविक तौर पर एक सफल राजनेता हैं जो पण्डित जी की विचार धारा को अमली जामा पहनाने में जुटे हुए हैं। मोदी जी का मानना है कि गरीब का विकास तभी होगा जब उसकी बास्केट प्रदान कर उसकी मदद की जाएगी। पहले लाखों टन अनाज खराब हो जाता था, आज गरीब को खाने के लिए भरपूर अनाज, रहने के लिए मकान, निःशुल्क रसोई गैस, चलने के लिए अच्छी सडकें, पीने के लिए शुद्व पेयजल मुहैया हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिलों के कुटीर एवं लघु उद्योगों को ओडीओपी के माध्यम से वैश्विक बाजार प्रदान कर एमएसएमई को नए पंख लगाए हैं, इससे देश को वैचारिक एवं आर्थिक तौर पर मजबूती प्राप्त हो रही है।

एमएलसी चन्द्र शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात करते हुए कहा था कि आर्थिक उन्नति व प्रगति का मानक ऊंचे पायदान पर खड़े व्यक्ति से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से की जानी चाहिए। भाजपा के एजेंडे का हिस्सा गांव-गरीब, किसान व महिलाएं बनी हैं और बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर तबके तक पहुंच रहा है तो स्वतंत्र भारत में इसके लिए जिस प्रखर प्रवक्ता का नाम आया है, वह पं. दीनदयाल उपाध्याय ही हैं।

उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, बार-बार विद्युत कटौती का न करना पड़े सामना: एके शर्मा

विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सात दशक पहले जो सपने देखे थे, उसे साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आज देश के अंदर कोरोना जैसी महामारी से निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा मिल रही है। 12 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया। आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख रुपये के बीमा की सुविधा मिल रही है। बिना रुके, झुके, डिगे पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की यह यात्रा निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ दिल्ली, एनसीआर, जेवर से सटे होने के कारण प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास के एजेंडे में इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा का लाभ अलीगढ़ वासियों को प्राप्त हो रहा है। कार्यंक्रम संयोजक विधायक अनिल पाराशर ने मंत्री जी का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपको गुजरात में 22 वर्षों का एक लम्बा प्रशसनिक अनुभव है। यह अनुभव तब और विस्तृत हो जाता है जब देश के मा0 प्रधानमंत्री जी के मुख्यमंत्रित्व काल का रहा हो।

इस दौरान मंत्री जी (AK Sharma) ने आपातकाल के समय वीरता और शौर्य का परिचय देते हुए कभी न झुकने वाले लोकतंत्र सैनानियों योगेंद्र सक्सेना, मनवीर सिंह, विजय नवमान, रघुवीर सिंह, मुकेश साईं, हीरालाल वार्ष्णेय, सुरेन्द्र अग्रवाल, रघुवर दयाल एवं अन्य का पगड़ी पहनकर स्वागत किया। पाराशर परिवार ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

अंत्योदय के उपासक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, विधायक ठा0 जयवीर सिंह, विधायक छर्रा सुनील पाण्डेय, दर्जा प्राप्त मंत्री ठा0 रघुराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मती विजय सिंह, एमएलसी ठा0 रवेंन्द्र पाल सिंह, एमएलसी चौ0 ऋषिपाल सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग मीना कुमारी, महानगर अध्यक्ष ई0 राजीव शर्मा , पूर्व विधायक चौ0सत्यपाल सिंह, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, सुरेंन्द्र दिलेर, चिराग उपाध्याय, दिवाकर मौर्य, हरेंद्र कुमार सिह, नरेंद्र कुमार सिंह, सुरेश प्रताप गॉधी, मधूलिका राघव, कार्तिक पराशर, संजीव पराशर समेत पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaaligarh news
Previous Post

अरिजीत सिंह ने फैंस के लिए किया ऐसा काम, हर तरफ हो रही है खूब तारीफ

Next Post

शेयर बाजार ने बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स 125 अंक उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Stock Market

शेयर बाजार ने बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स 125 अंक उछला

यह भी पढ़ें

corona

दुनिया पर मंडराया Wuhan-2 का खतरा, कोरोना की ‘सुनामी’ के बीच चीन ने हटाईं सारी पाबंदियां

27/12/2022
Spring Roll

शाम की भूख को शांत करना हैं तो बनाए वेज स्प्रिंग रोल

07/04/2026
money

रविवार के दिन इन उपायों को कर धन-धान्य से भरें अपना घर

08/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version