• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारिश में कपड़ों से आती है बदबू, तो ट्राई करें ये टिप्स

Writer D by Writer D
14/08/2023
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Smell
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश का मौसम (Rainy Season) सुहावना तो लगता है लेकिन इसमें कपड़े सुखाना एक बड़ी दिक्कत है। धूप न निकलने की वजह से कपड़ों को कमरे के अंदर या इनडोर सुखाना पड़ता है। इसके बाद कई बार सीलन की वजह से कपड़ों में अजीब सी बदबू (Smell) आती रहती है। जिसमें कितना भी परफ्यूम डाल लो पर गंध का अहसास नहीं जाता। आप हाथ से कपड़े धोते हैं या मशीन से दोनों स्थितियों में इस दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सिर्फ बदबू ही नहीं अगर कपड़ों में सीलन और नमी रह जाए तो आपको स्किन से जुड़ी कई दिक्कतें भी हो सकती हैं। यहां कुछ ट्रिक्स हैं जो आप अपना सकते हैं।

क्यों आती है बदबू (Smell) 

बारिश के मौसम में कपड़ों को धूप नहीं मिलती जिस वजह से इनको सुखाने में दिक्कत होती है। हल्के गीले कपड़े अगर एक साथ रख दिए जाएं तो इनमें अजीब सी बदबू आने लगती है। कई बार पसीना और डिटर्जेंट कपड़ों में रह जाते हैं जिसकी वजह से बदबू कपड़ों में आती रहती है। वहीं बारिश में हवा में नमी होती है और गीले कपड़ों को अच्छी तरह फैलाकर न सुखाया जाए तो कपड़ों के रेशों में सीलन रह जाती है जिससे बदबू आती है।

बकेट या मशीन में न छोड़ें कपड़े

सबसे पहले तो कोशिश करें कि मशीन में कपड़े ज्यादा देर न डालकर रखें। पसीने वाले कपड़ों को पहले हवा में डाल दें फिर धोएं। डिटर्जेंट में धोने के बाद इन्हें पानी से अच्छी तरह धोएं ताकि साबुन और पसीना जरा भी रह न जाए। इसके बाद इनको ठीक से निचोड़ना बेहद जरूरी है। कपड़े निचोड़ने के बाद खुली जगह डालें। अगर बारिश हो रही है तो रुकने का इंतजार न करें। कपड़े अच्छी तरह से फैलाकर पंखे के नीचे डालें। गीले कपड़ों को देर तक एक साथ बकेट में न छोड़ें। न ही एक के ऊपर एक कपड़े फैलाएं। कपड़ों का जितना हो सके पानी निकाल दें।

पानी में मिलाएं नींबू, विनेगर

आप पानी में डेटॉल, बेकिंग सोडा विनेगर या नींबू डालकर भी कपड़े धो सकते हैं। हाथ से कपड़े धो रहे हैं तो इन्हें पहले भिगा दें। मशीन से धो रहे हैं थो ड्रायर में सुखाने के तुरंत बाद फटकार कर हवा में कपड़ें डालें। अगर पड़े रहने देंगे तो बदबू आने लगेगी।

ट्राई करें ये उपाय

अगर सूखने के बाद कपड़ों में बदबू आ रही है तो इन पर परफ्यूम डालकर प्रेस कर दें। अगर धुलने के बाद कपड़े में स्मेल आ रही है और अर्जेंट कहीं जाना है तो कपड़े को फैलाकर पंखा चला दें, साथ में कमरे में रूम हीटर ऑन कर दें।

Tags: monsoon hacksrainy season hackstips for monsoontips for rainy season
Previous Post

किशोरी का धर्मतांतरण करा दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Next Post

जानें वॉकिंग करने के फायदे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजाघर से जुड़े इन वास्तु नियमों को ना करें अनदेखा, घर में आती है विपदा

27/08/2026
Home Decor
फैशन/शैली

रक्षाबंधन पर अपने घर को अलग अंदाज में सजाएं, हर कोई करेगा तारीफ

27/08/2026
Next Post
walk

जानें वॉकिंग करने के फायदे

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

सरकार के वार्षिक कैलेंडर में शामिल होंगे अंतर युवा क्लब खेल : नायब सैनी

12/01/2025
Bundelkhand Expressway

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाएगी योगी सरकार

10/08/2023
RBI की तीसरी बैठक

अर्थ : RBI ने बजाज फाइनेंस पर लगाया 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version