• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब में थी केरोसिन की गंध, जिसने ज्यादा ‘पी’ उसकी हुई मौत

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
poisonous liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। जहरीली शराब पीने से हुई दस लोगों की मौत के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई अहम जानकारी मीडिया से भी साझा की है। मंगलवार को शराब की दावत में जिन लोगों ने शिरकत की थी, उसके एक चश्मदीद ने बताया कि शराब में केरोसिन ऑयल और कुछ अलग गंध महसूस हो रही थी, जिसे कई पीने वालों ने फेंक दिया, जबकि कुछ ज्यादा ‘पी’ गए।

चश्मदीद के अनुसार शराब में ऐसा लग रहा था कि स्प्रिट और केरोसिन जैसी कोई चीज़ मिलाई गई थी। जिसे ज्यादा सेवन करने पर जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि पूरे मामले को लेकर जांच जारी है।

पहाड़पुर गांव निवासी सुखरानी के नाती के निघासन कार्यक्रम में सोमवार रात आए हुए थे। घर के पास में ही सरकारी ठेके की शराब की दुकान है। यहीं से सभी ने शराब खरीद कर ‘पी’। बताया जाता है कि दावत में करीब पचास लोगों ने शराब ‘पी’ थी।

ज़हरीली शराब कांड: अब तक 10 की मौत, आबकारी इंस्पेक्टर और सिपाही निलंबित

घर के पास अभी भी कूड़े के ढेर में पड़े शराब के पाउच और गिलास पड़े हैं, जिन्हें जांच के लिए इकट्ठा किया गया है। सभी की सैम्पलिंग की जा रही है।

– ख़ास ब्रांड का सेवन न करने की अपील

जिला प्रशासन ने शराब से हुई मौतों पर गाइडलाइन जारी करते हुए वेंडीज ब्रांड की देशी शराब का सेवन नहीं करने की अपील की है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि अग्रिम आदेश तक कोई भी वेंडीज ब्रांड की देशी शराब का सेवन नहीं करे। प्रशासन ने वेंडीज ब्रांड को जानलेवा बताया है। साथ ही वेंडीज ब्रांड की शराब पीने वालों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम भी बनाया है, जिसपर संपर्क करने की भी अपील की है और हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बर- 05352203320, 9454418979, 9454418981

Tags: crime newspoisonous liquorraibarelliy newsup news
Previous Post

राष्ट्र शिल्पियों को योगी का नमन, कहा- आज के भारत को कोई नजरंदाज नहीं कर सकता

Next Post

दैनिक अखबार के संवाददाता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
murder

दैनिक अखबार के संवाददाता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Supreme Court - stray dogs

इन जगहों पर कुत्तों की No Entry, आवारा पशुओं पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

07/11/2025
Twitter's blue bird got a new owner

दुनियाभर में डाउन हुआ Twitter, हजारों यूजर्स परेशान

01/07/2023
cm dhami

उप जिलाधिकारियों ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

24/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version