• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बादशाह’ का बेटा करता है ड्रग्स का सेवन, NCB के आगे कबूला चरस लेने की बात

Writer D by Writer D
09/10/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Aryan Khan

Aryan Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

NCB के अनुसार आर्यन खान ने NCB अफसरों के सामने स्वीकार किया है कि वह चरस का सेवन करता है और उसका दोस्त अरबाज मर्चेंट अपने जूतों में 6 ग्राम चरस छिपाकर लग्जरी क्रूज पर जा रहा था, ताकि वे समंदर में क्रूज पर धमाकेदार पार्टी कर सकें।

मुंबई के समंदर में 2 अक्टूबर की जिस रात को लग्जरी क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारा था, उससे जुड़ीं अहम जानकारी सामने आई है। जब क्रूज में एनसीबी के अधिकारियों ने अरबाज खान से पूछा कि क्या उसके पास कोई ड्रग्स है, तो उसने बताया था कि उसने अपने जूतों में ड्रग्स छिपाकर रखा हुआ है। NCB से सवाल किए जाने पर अरबाज मर्चेंट ने खुद अपने जूतों से एक ZIP LOCK पाउच निकाला जिसमें चरस था।

अरबाज ने स्वीकार किया कि वह आर्यन खान के साथ चरस का सेवन करता है, और वे क्रूज पर धमाल मचाने के लिए जा रहे थे।

जब NCB अधिकारियों ने आर्यन खान से पूछा तो उसने भी स्वीकार किया कि वो चरस का सेवन करता है और ये चरस क्रूज की यात्रा पर स्मोकिंग के लिए ले जा रहे थे। लग्जरी क्रूज कॉरडेलिया पर छापे की ये डिटेल NCB के पंचनामा के आधार पर है। पंचनामा के अनुसार पहले NCB के आफिसर आशीष रंजन प्रसाद के पूछे जाने पर आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने अपना नाम बताया। फिर NCB अधिकारी ने पूछताछ की वजह भी उन्हें बताई।

लखीमपुर हिंसा: आज पेश हो सकते है आशीष मिश्रा, छावनी में बदली पुलिस लाइन

इसके बाद आशीष रंजन प्रसाद ने दोनों को NDPS एक्ट 1985 की धारा 50 के प्रावधान दोनों युवकों को समझाए। NCB ने आर्यन और अरबाज को ये भी विकल्प दिया कि अगर वो चाहते हैं कि उनकी तलाशी गजेटेड अधिकारी या फिर मजिस्ट्रेट के सामने हो तो ऐसा भी हो सकता है, लेकिन दोनों ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद तलाशी की प्रक्रिया शुरू हुई। पंचनामे के अनुसार जांच अधिकारी ने उन दोनों से पूछा कि क्या उनके पास किसी तरह का नारकोटिक्स ड्रग्स है? इस सवाल के जवाब में दोनों ने अपने पास  प्रतिबंधित ड्रग्स की मौजूदगी को स्वीकार किया।

NCB का पंचनामा कहता है कि अरबाज मर्चेंट ने NCB अधिकारियों को कहा है कि उसके जूतों में चरस है। इसके बाद अरबाज ने अपने जूतों में रखे एक जिप लॉक पाउच को स्वेच्छा से निकाला। इस जिप लॉक के अंदर काले रंग का चिपचिपा पदार्थ था। डीडी किट से इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई कि ये पदार्थ चरस है।

पंचनामे के मुताबिक अरबाज ने स्वीकार किया कि वह आर्यन शाहरुख खान के साथ चरस का सेवन करता है और वे इस क्रूज सफर पर धमाल मचाने के लिए जा रहे थे।

पंचनामा में लिखा गया है कि इसके बाद जब आर्यन खान से पूछताछ की गई तो उसने भी स्वीकार किया कि वह भी चरस का सेवन करता है और ये चरस क्रूज पर सफर के दौरान स्मोकिंग के लिए थी। इस चरस का वजन 6 ग्राम था।

इसके बाद जिपलॉक पाउच को सील कर दिया गया और इसे हर रंग के कागज के लिफाफे में रख कर सील कर दिया गया है। इसपर NCB सील नंबर 3 लिखा गया।

बता दें कि NCB को जानकारी मिली थी कि कॉरडेलिया क्रूज पर रेव पार्टी होने जा रही है, जहां ड्रग्स इस्तेमाल किया जाना है। इसलिए जांच अधिकारी आशीष प्रसाद ने उपर लिखे गए दोनों पंचों से कहा था कि वे सर्च के दौरान मौजूद रहे।

NCB टीम टर्मिनल बिल्डिंग में जब प्रवेश कर रही थी उस वक्त CISF की एक महिला ऑफिसर भी उनके साथ थी।

पंचनामे के अनुसार विक्रांत कोच्चर और इसमीत सिंह प्रस्थान द्वार के पास 4.30 बजे शाम पहुंचे थे। उन्होंने भी स्वीकार किया था कि वे प्रतिबंधित सामग्री ले जा रहे हैं। इसके बाद आर्यन और अरबाज की एंट्री हुई।

Tags: aryan drugs casearyan khanDrugs caseshahrukh khan
Previous Post

नवरात्रि पर मेहमानों के लिए बनाएं कद्दू की बर्फी, नोट करें विधि

Next Post

कोरोना के नए केसों में आई कमी, बीते 24 घंटे में मिले 19,740 मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post

कोरोना के नए केसों में आई कमी, बीते 24 घंटे में मिले 19,740 मरीज

यह भी पढ़ें

tear while worship

अगर पूजा करते हुए समय आपकी आंखों में भी आते है आंसू, तो ये खबर आपके लिए

17/01/2022
CM Yogi

बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य : मुख्यमंत्री

11/05/2025
CM Vishnu dev Sai

100 मिलियन पार, मोदी का परिवार वसुधैव कुटुम्बकम् : सीएम साय

15/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version