• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि पर मेहमानों के लिए बनाएं कद्दू की बर्फी, नोट करें विधि

Writer D by Writer D
09/10/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Make pumpkin barfi for guests on Navratri, note the method

Make pumpkin barfi for guests on Navratri, note the method

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू कलेंडर के मुताबिक  नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। कुछ लोग माता को खुश रखने के लिए पूरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं। जिसकी वजह से वो पूरे नौ दिन तक अन्न ग्रहण न करके केवल फलाहार ही करते हैं। ऐसे में लगातार 9 दिनों तक अगर खाने में बदलाव करके न खाया जाए तो काफी बोरियत और ऊब पैदा हो सकती है और मन बार बार खाने के बारे में ही सोचने लगेगा। तो क्यों न नवरात्रि के हर दिन आप कुछ न कुछ नया बनाएं और खाएं। इस बार ट्राई करें कद्दू की बर्फी. इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है और ये खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

कद्दू की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

कद्दू (सीताफल)- 1 किलोग्राम
देसी घी- 4 टेबल स्पून
चीनी- 250 ग्राम
खोया (मावा)- 250 ग्राम
बादाम- 12 (कटे हुए)
काजू- 12 (कटे हुए)
इलाइची- 6 (कुटी हुई)
पिस्ते- एक टेबल स्पून (बारीक कटे हुए

कद्दू की बर्फी बनाने की विधि

सबसे पहले कद्दू की बर्फी बनाने के लिए कद्दू को धोकर छील लें और इसके बीज निकाल लें। अब कद्दू को कद्दूकस कर लें। एक कढ़ाई में घी गर्म करके इसमें कसा हुआ कद्दू डालें। ढक्कन से इसे ढककर मध्यम आंच पर पकने दें. थोड़ी देर बाद इसे चलाकर फिर से ढक दें जब तक कि कद्दू नरम न हो जाएं.

इसके बाद कद्दू में पिसी हुई चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि कद्दू में से काफी मात्रा में पानी आ रहा है।

ऐसे में चम्मच से कद्दू को चलाते हुए पकाएं और इस बात का ख्याल रखें कि ये कढ़ाई के तली में लगे नहीं। इसे तब तक चलाते हुए पकाते रहें जब तक कि कद्दू का पानी एकदम सूख न जाए।

अब इसमें बाकी का घी डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें। इसके बाद इसमें खोया (मावा) और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि ये इतना गाढ़ा न हो जाए कि जमने लगे। यह पक गया है या नहीं यह चेक करने के लिए इसे उंगलियों पर लगाकर चिपकाइए अगर इसमें तार जैसे बनते दिखाई देते हैं तो समझ लें कि ये जमने लायक हो गया है।

इसमें इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें। अब एक बड़ी प्लेट में घी लगा लें और उसमें कढ़ाई में तैयार मिश्रण पलट लें। थोड़ी देर तक इसे ठंडा होने दें ताकि यह जम जाए। इसके बाद चाकू से इसे मनचाहे आकर में काट लें।

लीजिए तैयार है आपकी कद्दू की बर्फी. व्रत में खुद खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।

Tags: hindi newsNational newsnavratrinavratri 2021Navratri News
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: आज पेश हो सकते है आशीष मिश्रा, छावनी में बदली पुलिस लाइन

Next Post

‘बादशाह’ का बेटा करता है ड्रग्स का सेवन, NCB के आगे कबूला चरस लेने की बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Next Post
Aryan Khan

'बादशाह' का बेटा करता है ड्रग्स का सेवन, NCB के आगे कबूला चरस लेने की बात

यह भी पढ़ें

shooting

काकोरी के मिहिर ने शूटिंग में फहराया परचम, किया क्षेत्र का नाम रोशन

06/03/2021
CMO Vijay Kumar

CMO ने कहा- मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा, मैं तो रिटायर होने वाला हूं…

12/05/2021
horoscope

आने वाले 128 दिनों तक इन राशि वालों पर नहीं आएगा कोई संकट, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

07/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version