• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भवन का स्वरूप भारतीय परम्परा और संस्कृति को दर्शाए : योगी

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
भारत बंद

भारत बंद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक स्कूल के भवन का वास्तु भारतीयता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होना चाहिये।

श्री योगी ने मंगलवार को गोरखपुर के प्रस्तावित नवीन सैनिक स्कूल की स्थापना के लिये अनावासीय/आवासीय भवनों के निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के मौके पर कहा कि भवनों का निर्माण भविष्य की जरूरतों के दृष्टिगत किया जाए। भवनों को वर्टिकल रूप से निर्मित किये जाने पर विचार किया जाए, जिससे खेल मैदानों की उपलब्धता जरूरत के अनुसार सुनिश्चित की जा सके। आडिटोरियम की क्षमता में वृद्धि किये जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्माण की प्रक्रिया चरणबद्ध व समयबद्ध ढंग से तेजी के साथ पूर्ण की जाए।

यूपी राज्यसभा चुनाव : अंतिम समय में बिजनेसमैन की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन का स्वरूप भारतीय परम्परा और संस्कृति को दर्शाए। भवनों और स्कूल के निर्माण में भारतीय महापुरुषाें, वीरांगनाओं और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथा को प्रदर्शित किया जाए। इसकी शैली उत्कृष्ट और जीवन्त हो। उन्होंने निर्माण में प्राचीन भारतीय विरासत के साथ-साथ आधुनिकता का समन्वय करते हुए तकनीक, डिजाइन और सुविधाओं का समावेश किए जाने के निर्देश दिए।

श्री योगी को अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित सैनिक स्कूल में मल्टीपरपज हाॅल, आडिटोरियम, सोलर लाइटिंग सिस्टम एवं सीसीटीवी, बागवानी व जैविक खेती, गौशाला, ध्यानकेन्द्र, शूटिंग रेंज, घुड़सवारी, स्विमिंग पूल आदि सम्बन्धी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आवासीय/अनावासीय भवनों सहित इनके निर्माण की चरणबद्ध योजना बनायी गयी है।

इस अवसर पर उप्र राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जनरल आरपी शाही, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogilatest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiसीएम योगी
Previous Post

बागपत : लोहा व्यापारी अपहरणकांड का खुलासा, रिश्ते के दामाद ने रची थी साजिश

Next Post

बांके बिहारी मंदिर में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर 2500 हुई

Desk

Desk

Related Posts

Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

25 वर्षों की जनसेवा स्वर्णिम अध्याय, सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी: केशव मौर्य

10/09/2026
Allegation of distributing expired syrup to flood victims is baseless
उत्तर प्रदेश

बाढ़ पीड़ितों को एक्सपायर्ड सीरप बांटने का आरोप तथ्यहीन

10/09/2026
CM Dhami will inaugurate the first Yamuna Ghat of Uttarakhand
Main Slider

हरिपुर का पुनर्जागरण: सीएम धामी 17 सितंबर को करेंगे उत्तराखंड के पहले यमुना घाट का लोकार्पण

10/09/2026
Next Post
Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर 2500 हुई

यह भी पढ़ें

ICC released the latest ranking of Test batsmen, Steve Smith retained the first place

आईसीसी ने जारी की टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग, स्टीव स्मिथ का पहला स्थान बरकरार

23/06/2021
arrested

IPL में करोड़ों रुपये का सट्टेबाजी करने वाले STF के हत्थे चढ़े

13/05/2022

नॉन कॉलेजिएट वुमन एजुकेशन बोर्ड की चौथी कटऑफ जारी

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version