• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
15/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को विशेष पूंजी निवेश सहायता योजना 2025-26 के अंतर्गत ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। यह राशि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रदान की गई है। इस सहायता से राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह वित्तीय सहायता उत्तराखंड के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, जनोपयोगी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह सहयोग राज्य के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार केंद्र और राज्य के समन्वय से प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राप्त धनराशि का उपयोग पूंजीगत परियोजनाओं, जैसे सड़क, पुल, शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना, पेयजल, ऊर्जा और अन्य विकास कार्यों में पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी (CM Dhami) ने यह भी कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण हों और उनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को कुल ₹847.49 करोड़ की सहायता ऋण स्वरूप प्रदान की जा चुकी है। इस वित्तीय सहयोग से राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं को नई गति मिली है, जिससे उत्तराखंड के संतुलित, समावेशी और सतत विकास को मजबूती मिलेगी।

Tags: cm dhami
Previous Post

योगी सरकार के निवेश विजन से हापुड़, बना नया औद्योगिक और शहरी विकास का केंद्र

Next Post

युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाने की जरूरत – सुबोध उनियाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Naxalites Encounter
Main Slider

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 1 करोड़ का इनामी नक्सली एनकाउंटर में ढेर

22/01/2026
Army vehicle falls into a ditch.
Main Slider

डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवान शहीद

22/01/2026
cm yogi
Main Slider

धर्म ही संत की प्रॉपर्टी… शंकराचार्य विवाद के बीच बोले सीएम योगी

22/01/2026
Bihar's tableau will not be seen on Kartavya Path.
राजनीति

कर्तव्य पथ पर नहीं दिखेगी बिहार की झांकी, पहली बार इस को एंट्री

22/01/2026
Explosion at steel plant
Main Slider

स्टील प्लांट में भयानक विस्फोट, सात मजदूरों की मौत

22/01/2026
Next Post
PRSI

युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाने की जरूरत - सुबोध उनियाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Rajasthan

श्रीरामलला का मंदिर ही नहीं, चार करोड़ गरीबों के मकान भी बने: सीएम योगी

07/04/2024
ICU opened for cows

इस राज्य में गायों के लिए खोला गया ICU, लंपी जैसी बीमारियों का होगा इलाज

03/11/2022
1600 रुपए में कोरोना टेस्ट corona test for Rs 1600

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्राइवेट लैब अब 1600 रुपए में करेंगे कोरोना टेस्ट

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version