• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़का

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का माहौल बना हुआ है। शेयर बाजार ने शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी दिखाई, लेकिन उसके बाद बिकवाली के दबाव ने बाजार को गिरने पर मजबूर कर दिया। आज पहले सत्र के कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 39.58 अंक की कमजोरी के साथ 59,968.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को खरीदारों का सहारा मिला, जिसके कारण सेंसेक्स करीब 170 अंक उछल कर 60,177.52 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दौर शुरू हो गया और सेंसेक्स 20 मिनट के कारोबार के बाद ही गिरकर 59,858.83 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस स्तर पर खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स की स्थिति में कुछ सुधार जरूर आया, लेकिन सुबह 10 बजे एक बार फिर बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई जिससे सेंसेक्स में तेज गिरावट का दौर शुरू हो गया। दिन के पहले सत्र के दौरान बीच-बीच में मामूली खरीदारी भी हो रही है, लेकिन फिलहाल बिकवाली का दबाव ज्यादा बना हुआ है। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे सेंसेक्स 391.58 अंक की कमजोरी के साथ 59,616.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 8.10 अंक की कमजोरी के साथ 17,890.55 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के बल पर निफ्टी करीब 47 अंक चढ़कर 17,945.60 अंक के स्तर तक पहुंचा। लेकिन उसके बाद बाजार में मंदड़िये हावी हो गए, जिसके कारण तेज बिकवाली शुरू हो गई।

शुरुआती 15 मिनट की तेज बिकवाली के बाद बाजार में मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण निफ्टी के गिरावट पर कुछ देर के लिए रोक लगी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाल हावी हो गए और दबाव में शेयर बाजार लगातार लुढ़कने लगा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10:30 बजे निफ्टी 137.20 अंक की कमजोरी के साथ 17,761.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दी दस्तक, बनी जुड़वा बच्चों की मां

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 314.04 अंक की कमजोरी के साथ 60,008.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 100.55 अंक की गिरावट के साथ 17,898.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार की भी मिलीजुली शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स 146.92 अंक की बढ़त और 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,155.25 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी और 18.60 अंक की गिरावट के साथ 17,880.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दी दस्तक, बनी जुड़वा बच्चों की मां

Next Post

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, अफसरों संग की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Next Post

सीएम योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, अफसरों संग की बैठक

यह भी पढ़ें

CM Nayab Saini

हरियाणा में प्रवेश करने वाली सभी सड़कें दुरुस्त होनी चाहिए: सीएम नायब सैनी

21/07/2025
cm dhami

सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

26/06/2022
PM E-Drive scheme

इलेक्ट्रिक वाहनों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी, जानिए क्या है पीएम ई-ड्राइव योजना

12/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version