• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 870 अंक तक लुढ़का

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साल 2022 के पहले तीन कारोबारी के दिन के दौरान लगातार शानदार मजबूती का प्रदर्शन करने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज चौथे कारोबारी दिन पहली बार जोरदार गिरावट का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 870.98 अंक तक का और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 253.30 अंक तक का गोता लगा चुका है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 491.40 अंक की गिरावट के साथ 59,731.75 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही शुरुआती 5 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 59,615.39 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद हुई लिवाली से अगले 5 मिनट में ही सेंसेक्स ने दोबारा 59,738.76 अंक का स्तर हासिल कर लिया। जिसके बाद उम्मीद बनी कि शुरुआती गिरावट के बावजूद आज एक बार फिर शेयर बाजार मजबूती की ओर बढ़ सकता है। लेकिन सेंसेक्स में कुछ और सुधार होता, उसके पहले ही बाजार में एक बार फिर बिकवाल हावी हो गए और जोरदार बिकवाली शुरू कर दी। जिसके कारण शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 870.80 अंक गिरकर 59,352.17 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि इस स्तर पर खरीदारों ने एक बार फिर बाजार को संभालने की कोशिश की और लगातार लिवाली करके अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स को 59,530.83 अंदर तक पहुंचा दिया, लेकिन इसके बाद बाजार में लिवाली और बिकवाली दोनों समान स्तर पर होने लगी, जिसके कारण कभी लिवाली का जोर बढ़ते हुए नजर आता तो कभी बिकवाली का जोर बढ़ जाता। लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 716.03 अंक की गिरावट के साथ 59,507.12 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 156.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,768.50 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी गिरकर 17,748.35 अंक तक गिरा। इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से उछलकर 17,782.25 अंक के स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन इसके बाद शुरू हुई तेज बिकवाली ने निफ्टी को भी जोरदार गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया।

यूपी में 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही निफ्टी 253.30 अंक की गिरावट के साथ 17,671.95 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि इस स्तर पर बाजार में एक बार फिर खरीदारी का रुख बनता हुआ नजर आया, जिसके कारण निफ्टी की स्थिति भी कुछ सुधरती हुई दिखी। इसके बावजूद इस सूचकांक में गिरावट का रुख लगातार बना रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 201.95 अंक की गिरावट के साथ 17,723.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार की कमजोर शुरुआत देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 492 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 156 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,768 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 367.22 अंक की मजबूती के साथ 60,223 15 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 120 अंकों की छलांग के साथ 17,925.25 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

यूपी में 26 निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

Next Post

मार्च 2022 तक बुंदेलखंड में हर घर नल योजना होगी लागूः योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at Ramgarh steel plant
Main Slider

रामगढ़ स्टील प्लांट में आग का तांडव, 3 इंजीनियरों की मौत

22/08/2026
chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Next Post

मार्च 2022 तक बुंदेलखंड में हर घर नल योजना होगी लागूः योगी

यह भी पढ़ें

shot

वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

23/11/2022
priyanka gandhi

सरेआम पत्रकार की पिटाई से खुली भाजपा के गुंडाराज की पोल : प्रियंका

10/07/2021
Deepotsav

दीपोत्सव 2024: भव्य पुष्पक विमान दिलाएगा त्रेतायुग की याद

26/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version