• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट से पहले गुलजार हुआ शेयर बाजार में, सेंसेक्स 840 अंक से ज्यादा उछला

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दिख रही है। कल केंद्रीय बजट आने वाला है, लेकिन उसके ठीक पहले वाले दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने शानदार उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की है। निफ्टी ने आज डबल सेंचुरी के साथ दिन का आगाज किया, तो सेंसेक्स ने भी 600 अंकों से अधिक की मजबूती के साथ बाजार में अपनी धमक का एहसास कराया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 645.68 अंक की मजबूती के साथ 57,842.91 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती दस मिनट के कारोबार में हुई बिकवाली के कारण सेंसेक्स ओपनिंग लेवल से करीब सौ अंक गिर कर 57,746.15 के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी ने आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स को 840.72 अंक की मजबूती के साथ 58,040.95 अंक के स्तर पर पहुंचा दिया।

इस स्तर पर पहुंचते ही बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण सुबह 10 बजे तक ये सूचकांक गिरकर 57,855.86 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में एक बार फिर खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे सेंसेक्स ऊपर की ओर चढ़ने लगा। लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 797.84 अंक की मजबूती के साथ 57,998.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 199.10 अंक की मजबूती के साथ 17,301.05 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती दौर में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी भी ओपनिंग लेवल से करीब 32 अंक नीचे गिरकर 17,269.20 अंत के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद हुई खरीदारी ने निफ्टी को आगे बढ़ने में सपोर्ट किया।

कीर्ति कुंज और गहना कोठी के 6 शोरूमों पर IT का छापा, व्यापारियों में हड़कंप

खरीदारी के इस सपोर्ट से आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 259.70 अंक उछलकर 17,361.65 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर शेयर बाजार में मामूली बिकवाली भी हुई, जिसके कारण ये सूचकांक 10 बजे के करीब 17,296.20 अंक के स्तर तक गिर गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली से निफ्टी को एक बार फिर सपोर्ट मिला और ये सूचकांक ऊपर की ओर बढ़ता नजर आया। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 235.40 अंक की मजबूती के साथ 17337.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 994.74 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,194.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 123.90 अंक की बढ़त यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,225.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 76.71 अंक की गिरावट के साथ 57,200.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने शुक्रवार को 8.20 अंक की कमजोरी के साथ 17,101.95 अंक के स्तर पर अपने कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

कीर्ति कुंज और गहना कोठी के 6 शोरूमों पर IT का छापा, व्यापारियों में हड़कंप

Next Post

बजट सत्र में खुले मन से चर्चा करें राजनीतिक दलः प्रधानमंत्री मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार फैजुल्लागंज में लगातार चला रही बाढ़ राहत कार्य, प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा फैसला: महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश

16/10/2026
Main Slider

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

16/10/2026
Main Slider

योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

15/10/2026
Next Post

बजट सत्र में खुले मन से चर्चा करें राजनीतिक दलः प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें

accident

ट्रक और टेंपो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, छ्ह की हालत गंभीर

30/04/2021
cm yogi

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

21/10/2022
ganesh chaturthi

Ganeshotsav 2021: गणेश जी के छठे अवतार हैं लंबोदर

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version