• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में विकास को नई पहचान देगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का तीसरा चरण

Writer D by Writer D
22/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में विकास को नई पहचान देने के लिए गांव-गांव तक बनाई जा रही नई सड़कें बड़ा बदलाव लाने जा रही है। मजरों तक आवाजाही की सुविधा के साथ उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, ग्रामीण जन-जीवन में सुधार आने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। किसानों, विद्यार्थियों, युवाओं के साथ ही साथ समस्त ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। किसान को सब्जी, अनाज, दूध इत्यादि को आसानी से मण्डी तक पहुंचाने से उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

प्रदेश में केन्द्र सरकार की योजना से गांव-गांव तक और मजरों तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। साढ़े 4 साल में प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का पहला और दूसरा चरण पूरा हो चुका है। प्रदेश में 57162.55 किमी. सड़क का निर्माण पूरा करा लिया गया है। 05 वर्ष तक इन मार्गों के रख-रखाव का कार्य सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को दिया गया है।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि योजना के तीसरे चरण में 4130.27 करोड़ रुपये की लागत से 6208.45 किमी नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में भारत सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 तक उत्तर प्रदेश में 18937.05 किमी. सड़क निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जहां पहले गांवों तक पहुंचना आसान नहीं था वहीं वर्ष 2017 में योगी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने नई क्रांति लाने का काम किया है। गांव-गांव में मजरों तक नई सड़क बनने से यूपी निरंतर तरक्की कर रहा है। संचार माध्यम गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। नई सड़कों के निर्माण से गांव-गांव में एम्बुलेंस और अन्य चिकित्सीय सुविधाएं आसानी से पहुंचने लगीं हैं। इसके साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी आवागमन शुरू होने से आमजन अपने गन्तव्य तक आसानी से पहुंच रहे हैं।

Tags: Lucknow Newspradhanmantri gram sadak yojna
Previous Post

दंपत्ति की गला काटकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

Next Post

गंगा से बरामद हुए दो युवकों के शव, युवती की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
Drowned

गंगा से बरामद हुए दो युवकों के शव, युवती की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

Jhanvi, Mr and Mrs Mahi

जाह्न्वी ने शुरू की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग

09/05/2022
reliance industries limited

रिलायंस इंडस्ट्रीज में FII की हिस्सेदारी बढ़कर 25.2% हुई, तीन महीनों में खरीदे 5750 करोड़ के शेयर

22/10/2020
WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार ना करना आप के लिए हो सकता है खतरा

WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी स्वीकार ना करना आप के लिए हो सकता है खतरा

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version