• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार, 24 घंटे में 47703 नए केस

Desk by Desk
28/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, हालांकि संक्रमण बढ़ने के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है लेकिन कोरोना की वजह से हुई मौतों के आंकड़ें में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आए कोरोना वायरस के नए मामलों और ठीक हुए मामलों के बाद एक्टिव मामलों की संख्या में 17232 की बढ़ोतरी हुई है और देश में अब कोरोनावायरस के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 496988 हो गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो देश में अब कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1483156 हो गया है। और पिछले 24  घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 47703 नए मामले आए हैं।

मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर साधा निशाना, गहलोत पर भी लगाए बदनीयती के आरोप

कोरोना के संक्रमण की वजह से देशभर में लोगों की जान जा रही है और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 654 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में कुल मिलाकर 33425 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। है।

देश में कोरोना के नए मामले आने का रिकॉर्ड बनने के साथ राहत की बात ये है कि अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 31991 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। अबतक देशभर में कुल मिलाकर 952743 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 63.92 प्रतिशत हो गया है।

कोरोना के मामलों की पहचान के लिए भारत में रिकॉर्डतोड़ टेस्टिंग हो रही है, रोजाना  टेस्टिंग अब 5 लाख के ऊपर बनी हुई है, सोमवार को लगातार दूसरे दिन 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं।  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार शनिवार को देश में 5.28 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं जो एक दिन में अबतक हुए सबसे अधिक टेस्ट हैं। अबतक देश में कुल 1.73 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं।

ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का आखिरी ह्यूमन ट्रायल परीक्षण होगा भारत में पांच जगह

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 44.33 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 24.43 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 87 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.18 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

Tags: Coronaviruscoronavirus cases in indiaCoronavirus Cured CasesCoronavirus Death TollCoronavirus Recovery Rate in Indiacoronavirus testCoronavirus Testing in IndiaWorld Coronavirus casesकोवि़ड-19
Previous Post

जनता के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद जल्द नजर आएंगे ‘द कपिल शर्मा शो’ में

Next Post

राम मंदिर निर्माण के लिए महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये करेगा दान

Desk

Desk

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये करेगा दान

राम मंदिर निर्माण के लिए महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपये करेगा दान

यह भी पढ़ें

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

जानें कैसे हुई भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की स्थापना

27/07/2020

लखनऊ : बीबीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

12/11/2020
Katchatheevu island

‘कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते’, श्रीलंका को कच्चातिवु द्वीप सौंपने पर पीएम मोदी ने बोला हमला

31/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version