• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौदह साल पूर्व लखनऊ से फरार दो खूंखार आतंकियों का अभी तक कुछ पता नहीं 

Writer D by Writer D
11/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Terrorist

Terrorist arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी की कोर्ट से फरार लश्कर के दो खूंखार आतंकियों का चौदह साल बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। ये दोनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। यूपी पुलिस की गोपनीय रिपोर्ट माने तो बड़ी साजिश के तहत फरार कराये गये दोनों आतंकियों को लखनऊ से जम्मू-कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा गया था।

घटना 8 मार्च 2007 की है। लखनऊ जेल से लश्कर के दो आतंकियों पाकिस्तान निवासी सलमान खान उर्फ नासिर उर्फ अबू मुसाहिद और मो. सईद उर्फ मजहर को लखनऊ जेल से न्यायालय पेशी पर लाया  गया था। पेशी के दौरान न्यायालय परिसर पर बने शौचालय में वे पेशाब करने गये। बड़ी साजिश के तहत उनको शौचालय में ही पिस्टल और भारी संख्या में कारतूस उपलब्ध कराये गये। शौचालय से बाहर आते ही दोनों आतंकी न्यायालय परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गये। आतंकियों ने वजीरगंज में भी बीच सड़क पर भी फायरिंग की थी जिसमें एक रिक्शा चालक को गोली लगी थी। आतंकी सिटी स्टेशन होते ही रेलवे लाइन होते हुए फरार हो गये।

दरअसल, इन दोनों आतंकियों को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान इनके पास  से असलहे बरामद हुए थे।

महत्वपूर्ण बात ये है कि इन दोनों आतंकियों को फरार होने में किसने मदद की? न्यायालय परिसर के शौचालय में उनको पिस्टलें किसने मुहैया करायीं? उनको लखनऊ से पाकिस्तान पहुंचाने में किन लोगों ने मदद की? इन सवालों का जवाब आज तक कोई पता नहीं लगा पाया।

आकाशीय बिजली का कहर, कई जिलों में वज्रपात से अब तक 38 लोगों की मौत

फरार आतंकियों सलमान खान उर्फ नासिर उर्फ अबू मुसाहिद और मो. सईद उर्फ मजहर के विरूद्ध वजीरगंज थाने में केस दर्ज है। दोनों पर इनाम भी घाषित है लेकिन चौदह साल बीत जाने के बाद भी इनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

दूसरी तरफ बताया ये जा रहा है कि लखनऊ से फरार होने के बाद इन दोनों आतंकियों को पाकिस्तान पहुंचाया गया था। इसके बाद इन दोनों ने जम्मू कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। ये जानकारी मिली है कि इनमें से एक आतंकी अभी भी पाकिस्तान में है।यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के दुबग्गा और मड़ियांव में छापेमारी कर आतंकी संगठन अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिन्द से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके घरों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और असलहे बरामद हुए हैं। इन आतंकियों की स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सीरियल ब्लास्ट करने की योजना थी। इसके साथ ही इनके निशाने पर भाजपा के एक सांसद व अन्य राजनेता के होने की बात सामने आयी है। छापेमारी के दौरान इनके कुछ साथी फरार हो गये हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही चार अन्य संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी संगठन अलकायदा के सदस्य उमर हलमण्डी को अलकायदा संगठन द्वारा भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्देश दिये गये थे। उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है। इस कार्य के लिये उमर हलमण्डी द्वारा भारत में संगठन में सदस्यों की भर्ती और उन्हें रेडिक्लाइज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत उमर हलमण्डी ने कुछ जेहादी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लखनऊ में चिन्हित एवं नियुक्त कर अलकायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया है। यह मॉड्यूल अन्सार गजवातुल हिन्द के अन्तर्गत आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिये तैयार किया गया है।

एडीजी ने  बताया कि इस अलकायदा मॉड्यूल के प्रमुख सदस्यों में मिनहाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम प्रकाश में आया है। इन लोगों ने उमर हलमण्डी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की सहायता से 15 अगस्त के पूर्व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि के द्वारा आतंकवादी घटना कारित करने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिये इनके द्वारा शस्त्र, विस्फोटक आदि एकत्र किया गया है। इस सूचना को एटीएस ने विकसित किया तो पता चला कि आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाने में रिंग रोड, बगारिया, जेहटा बरावन कला, दुबग्गा, लखनऊ निवासी मिनहाज अहमद व सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ निवासी मसीरूद्दीन मुख्य भूमिका निभा रहें हैं। इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यत: लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

इस सूचना पर गंभीरता को देखते हुये आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। रविवार को एक टीम ने आतंकी मिनहाज अहमद के घर पर दबिश दी तो वह घर पर मिला। उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व पिस्टल बरामद हुयी। घर से बरामद आईईडी को बीडीडीएस टीम की मदद से निष्क्रिय किया गया। उधर, दूसरी टीम ने अभियुक्त मसीरूद्दीन के मोहिबुल्लापुर स्थित घर पर छापेमारी की तो उसके घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुये। दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर एटीएस पूछताछ कर रही है ।

एडीजी ने बताया कि अन्य टीमों के द्वारा इन आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए विभिन स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई गयी है, जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस टीम के सहयोग से एटीएस की टीमों के द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Tags: ATSLucknow NewsTerroristup newsup stf
Previous Post

और अब यूपी का दिल जीतने की जरूरत

Next Post

अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन : बुंदेलखंड में घडे़ लेकर पानी तलाशने वाला दौर खत्म, अब घर-किचेन तक पानी पहुंचा रही योगी-मोदी सरकार

15/09/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर में अब ‘अंदर की बात’ बाहर नहीं जाएगी, दान की गिनती से सुरक्षा तक कड़े हुए नियम

15/09/2026
Next Post
Al Qaeda terrorists

अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें

Shukra Pradosh

भौम प्रदोष व्रत करने से होती है सुयोग्य जीवनसाथी और धन समृद्धि की प्राप्ति

22/06/2021
Continuous fraud on apps in the name of oxygen and medicines

ऑक्सीजन और दवाईयों के नाम पर ऐप्स पर लगातार चल रही धोखाधडी

03/05/2021
Vikram Gokhale

‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम एक्टर का निधन, बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

26/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version