• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘टीम प्रियंका’ से आगे बढ़ी यूपी कांग्रेस! अब राहुल गांधी के भरोसेमंद नेताओं के हाथ संगठन

Writer D by Writer D
07/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस (UP Congress) ने राज्य संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वर्षों से उत्तर प्रदेश में जिम्मेदारी संभाल रहे सभी छह सह-प्रभारियों को हटाकर नई टीम नियुक्त कर दी है। इसे चुनावी रणनीति में बदलाव और संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद माना जा रहा है।

2019 में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल और तौकीर आलम को राष्ट्रीय सचिव के साथ सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रियंका गांधी ने 2023 में यूपी का प्रभार छोड़ दिया, लेकिन उनकी टीम लगातार संगठन में बनी रही। अब कांग्रेस नेतृत्व ने पूरी टीम को बदल दिया है।

नई टीम को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान को उत्तर प्रदेश का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया है। ये सभी प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों की कमान संभालेंगे।

राहुल गांधी की पसंद पर भरोसा

पार्टी के भीतर इस बदलाव को राहुल गांधी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नए सह-प्रभारियों में अधिकांश नेताओं को राहुल गांधी के करीब माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब संगठन में नई कार्यशैली और नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहती है।

नई कार्यकारिणी की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, नए सह-प्रभारियों को प्रदेश के अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी जल्द नई टीम मिलने की संभावना है।

2027 पर पूरी नजर

लोकसभा चुनाव 2024 में गठबंधन के जरिए बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करना है।

Tags: priyanka gandhi
Previous Post

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

Next Post

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
Next Post
Brajesh Pathak

ब्राह्मण वोट दें, इन्हें गद्दी दिलाएं और अखिलेश उस पर अपने परिवार की खड़ाऊँ रखकर राज करेंगे: बृजेश पाठक

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी बोले- फिल्मों के जरिये पर्यटकों में जगायी जायेगी धार्मिक भावना

15/02/2021
pm modi at quad meeting

क्वाड का एजेंडा वैश्विक भलाई की ताकत बनेगा : पीएम मोदी

13/03/2021
MLA Mahesh Singh Jina met CM Dhami

औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता: सीएम धामी

10/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version