• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसद में हंगामा बदस्तूर जारी, सभापति की अपील का भी नहीं हुआ कोई असर

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Parliament

Parliament

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है, लेकिन अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब विपक्ष ने जमकर हंगामा न किया हो। अब तक पूरा सत्र हंगामे की ही भेंट चढ़ा है। बुधवार को भी यही हाल रहा। राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में नारेबाजी और शोरगुल होता रहा, जिससे चलते सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

लोकसभा में तो सभापति ने चेयर से खड़े होकर हंगामा कर रहे सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन वो नहीं माने। विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी कांड और किसानों की मांग को लेकर लगातार सदन में नारेबाजी कर रहे हैं और पोस्टर लहरा रहे हैं। यहां तक कि चेयर के सामने भी पोस्टर लहराए जा रहे हैं।

बुधवार सुबह 11.30 बजे जब लोकसभा की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हुई तो चेयर पर राजेंद्र अग्रवाल थे। कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा। जिसे देखते हुए राजेंद्र अग्रवाल विपक्षी सांसदों को समझाने लगे। वो अपनी सीट से खड़े हो गए।

देश में फिर से डराने लगा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 42 हजार से ज़्यादा मामले

राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, ”माननीय सदस्यगण, पहले ही संसद की मर्यादा भंग हो रही है, उसकी कुछ सीमा भी होती है. चेयर के आगे प्लेकार्ड लाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। आप प्लेकार्ड लहरा रहे हैं, नारे लगा रहे हैं, वेल में आ रहे हैं। आप ऐसा कुछ मत कीजिए कि चेयर को कार्रवाई करनी पड़े। प्लीज़ पुट इट डाउन, प्लीज़ पुट इट डाउन।”

राजेंद्र अग्रवाल ने चेयर के खड़े होने का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा, ”यदि सभापति या अध्यक्ष जी चेयर पर खड़े हुए हैं तो आप थोड़ा पीछे हटिए। मर्यादा के उल्लंघन की सीमा को मत स्पर्श कीजिए, ये उचित नहीं है। आप सीट पर जाइए। इसको नीचे कीजिए। ये स्वीकार्य नहीं है।”

चेयर से खड़े होकर लोकसभा सभापति की इस अपील का भी विपक्षी सांसदों पर कोई असर नहीं हुआ और उनका हंगामा बदस्तूर जारी रहा। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

Tags: loksabha newsMonsoon SessionNational newsParliamentrajyasabha news
Previous Post

डॉलर के मुक़ाबले 11 पैसा मजबूत हुआ रुपया

Next Post

विपक्ष दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post
Rajya Sabha

विपक्ष दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

यह भी पढ़ें

Indigo

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
Supreme Court

सिटीजनशिप एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फ़ैसला, धारा 6A की वैधता बरकरार

17/10/2024
ak sharma

विद्युत आपूर्ति में नवीन तकनीक का प्रयोग किया जाए : एके शर्मा

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version