• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाला निर्माण के दौरान स्कूल की गिरी दीवार, 3 मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Dead Body

dead body

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में नगर निगम की ओर से नाला खोदे जाने के दौरान एक स्कूल की दीवार गिर (Wall Collapsed) गई, जिसमें तीन मजदूरों की दबने से मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम स्वतंत्र कुमार ने बुधवार को बताया कि प्रताप विहार में डीएवी स्कूल के पास नगर निगम सीवर लाइन के लिए नाले की खुदाई कर रहा है। यह कार्य संबंधित ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा था। यहां देर रात काम चल रहा था। घटना के समय 11 मजदूर काम कर रहे थे।

निर्माणधीन मकान की गिरी दीवार, महिला समेत 2 मजदूरों की मौत

आगे उन्होंने कहा कि देर रात करीब 2:30 बजे स्कूल की दीवार नाले में गिर गई, जिसमें पांच मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी मजदूरों को आनन-फानन में जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मरने वाले मजदूरों में मुनकेश, अहजाज, तौकिर का नाम शामिल है। वे सभी बिहार के निवासी थे। फिलहाल घटना में घायल हुये सिराजुद्दीन और शाहबीर का उपचार चल रहा है। यह कार्य नगर निगम के ठेकेदार इसरार एवं इमरान द्वारा कराया जा रहा था।

तेज बारिश में भरभरा कर गिरी दीवार, मलबे में दबकर एक की मौत

फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

योगी ने टॉफी खाने से हुई बच्चों की मौत पर जताया दुख, गहन जांच के दिये आदेश

Next Post

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले

यह भी पढ़ें

Villagers protest against chit fund companies

‘भुगतान नहीं तो मतदान नहीं…’, जानें अमेठी में सड़क पर क्यों उतरे लोग

13/02/2023
CM Dhami

सेवा, संस्कृति और स्वावलंबन के लिए मंगल दलों का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री

15/05/2025
arrested

चौबीस घंटे में आठ इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version