• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

45 साल बाद आगरा में बाढ़ के हालात, ताजमहल पर मंडराया खतरा

Writer D by Writer D
19/08/2025
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
The water of Yamuna reached the walls behind the Taj Mahal

The water of Yamuna reached the walls behind the Taj Mahal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के आगरा में यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ताजमहल ( Taj Mahal) पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना लगातार उफान पर है।

हालात ऐसे हो गए हैं कि यमुना का पानी ताजमहल ( Taj Mahal) के पीछे बनी दीवारों तक पहुंच गया है। पिछले 45 साल में यह पहली बार है जब यमुना का पानी ताजमहल के इतने करीब आया है।

खतरे के निशान की ओर बढ़ रही यमुना

यमुना का जलस्तर 495.5 फीट तक पहुंचने वाला है, जो 2023 की बाढ़ के स्तर के करीब है। 2023 में भी पानी ताजमहल ( Taj Mahal) की दीवारों से टकराया था। यहां का हाई फ्लड लेवल 508 फीट है। संकेत मिल रहे हैं कि जलस्तर अभी और बढ़ेगा।

बढ़ते खतरे को देखते हुए ताजमहल ( Taj Mahal) की सुरक्षा में तैनात CISF ने अपना शिविर पीछे हटा लिया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को बंद कर दिया गया है।

 40 गांवों में अलर्ट जारी

यमुना के बढ़ते जलस्तर से आगरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने एहतियातन आगरा के करीब 40 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को यमुना की तरफ न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। यमुना का पानी खेतों में भी घुस रहा है। 80-85 किलोमीटर दूर तीर्थ स्थल बटेश्वर में भी घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं और वहां स्नान करने पर रोक लगा दी गई है।

1978 की भयावह बाढ़ की याद

स्थानीय लोग 1978 की भीषण बाढ़ को याद कर रहे हैं, जब यमुना का जलस्तर 508 फीट तक पहुंच गया था और पानी ताजमहल के गेट तक आ गया था। उस समय कई मंदिर भी डूब गए थे। हालांकि, उतनी बड़ी बाढ़ अब तक नहीं आई है, लेकिन वर्तमान हालात खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल, पुरातत्व विभाग का कहना है कि ताजमहल को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि इसका निर्माण ऊंचे चबूतरे पर किया गया था और बाढ़ को ध्यान में रखकर ही इसे डिजाइन किया गया था। फिर भी, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Previous Post

उत्तराखंड में डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना का शुभारंभ, जलसंकट से निपटे के लिए ऐतिहासिक पहल

Next Post

देश का डिजिटल डाटा कलेक्शन साइबर अपराध पर लगाएगा लगाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी

05/09/2026
Dhami government cracks down on unrecognised madrasas.
Main Slider

बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार सख्त, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई

05/09/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : धामी

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

05/09/2026
CM Yogi personally presented awards to 81 teachers.
उत्तर प्रदेश

सभी 81 शिक्षकों को सीएम योगी ने अपने हाथों से दिया पुरस्कार

05/09/2026
Next Post
Seminar on prevention of cyber crime in UPSIFS

देश का डिजिटल डाटा कलेक्शन साइबर अपराध पर लगाएगा लगाम

यह भी पढ़ें

Hinduphobia

अमेरिका की जॉर्जिया असेंबली में हिंदूफोबिया के खिलाफ प्रस्ताव पारित

01/04/2023
Bus Passengers

उप्र में बस यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, जानें योगी सरकार का प्लान

25/06/2022
Roads

योगी सरकार ने 57 सड़कों को प्रमुख जिला मार्ग किया घोषित

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version