• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगिनी एकादशी में करें ये उपाय, सभी पापों से मिल जाएगा छुटकारा

Writer D by Writer D
19/06/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Yogini Ekadashi

Yogini Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) कहते हैं। यह दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, योगिनी एकादशी व्रत रखने से कई बीमारियों से राहत मिलती है और जाने-अनजाने में किए गए पापों से भी मुक्ति मिलती है। धर्म शास्त्रों में योगिनी एकादशी को रोगों को दूर करने वाली सबसे शुभ तिथि बताया गया है। आप योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) पर एक आसान उपाय अपनाकर जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति पा सकते हैं।

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) 2025 कब है?

साल 2025 में योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) का व्रत 21 जून, दिन शनिवार को रखा जाएगा। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून की सुबह 7:18 बजे से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 22 जून की सुबह 4:27 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 21 जून को ही योगिनी एकादशी का व्रत रखना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) पर सभी पापों से मुक्ति पाने का उपाय

योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) के शुभ अवसर पर भगवान विष्णु के साथ ही तुलसी माता की पूजा का भी अत्यंत महत्व माना गया है। योगिनी एकादशी के दिन की सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु और तुलसी माता की विधिवत पूजा करें। इसके बाद तुलसी को जल अर्पित करें और तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।

आप चाहें तो अगरबत्ती भी जला सकते हैं। अब “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इसके अलावा, तुलसी माता की सात बार परिक्रमा करें। अगर आप योगिनी एकादशी पर यह उपाय आजमाते हैं, तो भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपके जाने-अनजाने में किए गए पापों से आपको मुक्ति प्रदान करेंगे।

इस दिन विष्णु भगवान को अर्पित करने वाले भोग में तुलसी के पत्ते जरूर रखें। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के बिना भगवान विष्णु भोग स्वीकार नहीं करते हैं। अगर आप चाहें तो योगिनी एकादशी (Yogini Ekadashi) पर तुलसी की माला का से तुलसी माता के मंत्र जाप कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो एकादशी के दिन पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

Tags: Yogini Ekadashi
Previous Post

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

Next Post

सावन में कब-कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत, जानें इसका महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का वार: हरिद्वार में रिश्वत लेते जिला पूर्ति अधिकारी गिरफ्तार

16/01/2026
Banke Bihari Temple
Main Slider

श्री बांके बिहारी जी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, प्रथम रजिस्ट्री संपन्न

16/01/2026
Dr. Deepa Malik met CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डॉ. दीपा मलिक ने की शिष्टाचार भेंट

16/01/2026
AK Sharma
Main Slider

जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं में तेजी शासन की प्राथमिकता: ए के शर्मा

16/01/2026
242 gambling and illegal betting websites blocked
Tech/Gadgets

मोदी सरकार का ताबड़तोड़ डिजिटल एक्शन, सट्टेबाजी से जुड़े 242 और लिंक ब्लॉक

16/01/2026
Next Post
Mangala Gauri

सावन में कब-कब रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत, जानें इसका महत्व

यह भी पढ़ें

ATM

ATM हैक करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

13/03/2022
Marriage

नए साल में ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त, जानें तिथियों के बारे में

08/12/2023
CM Yogi

रीवा सड़क हादसे 15 लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख

22/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version