• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के रंग में रंग गया पूरा शहर

Writer D by Writer D
19/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। 19 मार्च 2022, महापर्व होली (Holi) का दिन। रंग, उमंग व तरंग के उत्सव के कारण यह दिन यूं भी खास होता है। इस बार तो यह खास से बेहद खास होने के साथ ही ऐतिहासिक भी हो गया। हो भी क्यों न! वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दो साल से होली के दिन जिस भगवान नृसिंह की शोभा यात्रा की अगुवाई गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में करीब दो दशकों से योगी आदित्यनाथ (Yogi) करते रहे हैं, वह हुआ ही नहीं था। लिहाजा शहर को इस अवसर की शिद्दत से प्रतीक्षा थी। तब तो और भी जब 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में दोबारा भारी बहुमत से आकर भाजपा ने इतिहास रच डाला।

वैसे तो गोरखपुर के लोगों की होली चुनाव परिणाम वाले दिन से शुरू हो गई थी, पर आज के ऐतिहासिक दिन को उसी तरह से जश्न मनाने का हर किसी को इंतजार था। आज जब वह अवसर आया तो लोगों ने ऐसा किया भी।

भगवान नृसिंह की आरती उतार योगी ने जमकर खेली होली

भगवान नृसिंह की रंग भरी शोभायात्रा का शुभारंभ करने शनिवार सुबह योगी आदित्यनाथ जैसे ही घण्टाघर पहुंचे, पूरा शहर योगी के रंग में रंगा सा नजर आया। और हां, यहां जुटे शहर के लोंगों ने भी योगी को अपने रंग में रंग डाला। फिर तो सुबह के कुछ घण्टों के लिए योगी-योगी और जय श्रीराम का जयकारा ही फगुवा रूप में था। सीएम योगी की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल अगर कुछ था तो आसमान से बरसता रंग और हवा में उड़ता गुलाल और गुलाब।

भगवान नृसिंह की पूजा करने के बाद योगी ने समर्थकों के उत्साह के साथ खुद को जोड़ लिया और अबीर, गुलाल और गुलाब की पंखुड़ियों को उड़ाते हुए जमकर होली खेली।

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, फूल बरसाकर लोगों के साथ खेली होली

अनूठी होली की यह परंपरा करीब सात दशक पहले नानाजी देशमुख ने डाली थी। बाद में नरसिंह शोभायात्रा की अगुवाई गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर करने लगे। लोगों के मुताबिक कारोबार के लिहाज से गोरखपुर का दिल माने जाने वाले साहबगंज से इसकी शुरूआत 1944 में हुई थी। शुरू में गोरखपुर की परंपरा के अनुसार इसमें कीचड़ का ही प्रयोग होता है। हुड़दंग अलग से। अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान नानाजी देशमुख ने इसे नया स्वरूप दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय भागीदारी से इसका स्वरूप बदला साथ ही लोगों की भागीदारी भी बढ़ी। और, आज तो जोश-जुनून और संख्या के मामले में शहर के लोंगों ने अपने महराज, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए इतिहास ही रच डाला।

Tags: bhagwan narsingh shobhayatraGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in Hindiholi 2022Latest Gorakhpur News in HindiYogi Adityanath
Previous Post

योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात

Next Post

राम की नगरी में स्थापित होगी STF की नई यूनिट, आदेश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Ram

राम की नगरी में स्थापित होगी STF की नई यूनिट, आदेश जारी

यह भी पढ़ें

Bees

मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, छह घायल

24/03/2024
Boat capsizes

सुमली नदी में नाव पलटी, तीन शव बरामद, रेसक्यू ऑपरेशन जारी

08/11/2022

किसान समृद्धि और खुशहाली के वाहक है, जिन पर पूरे देश को अभिमान है : शाह

18/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version