• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की महिलाओं ने लगाई सुशासन, सुरक्षा, स्‍वावलंबन पर मुहर

Writer D by Writer D
15/03/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
women

women

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुशासन, सुरक्षा, स्‍वावलंबन पर मुहर लगाते हुए महिलाओं (women) ने उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) को अपना आर्शीवाद दिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने परिवारवादी पार्टी की राजनीति को नकारते हुए राष्‍ट्रवाद को अपना बहुमूल्‍य वोट दिया।

योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में ढेर सारी सहूलियत देते हुए एक ओर बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया तो वहीं महिलाओं के हाथों में स्‍वरोजगार की बागडोर थमाने का काम किया। पिछले पांच साल से नारी सुरक्षा, सम्‍मान और स्‍वावलंबन के स्‍वर को बुलंद करने वाली बीजेपी ने इस बार भी प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के उत्‍थान के लिए संकल्‍प पत्र में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी है।

संकल्‍प पत्र में महिलाओं और बेटियों के लिए लागू स्‍वर्णिम योजनाओं की राशि को बढ़ाने की घोषणा भी की। जिसके तहत मुख्‍यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली 15 हजार की राशि को बढ़ाकर 25 हजार, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की राशि को 1500 रुपये प्रति माह किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन दिया जाएगा।

लोक सेवा आयोग समेत सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या होगी दोगुनी

प्रदेश में लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना करने के साथ ही तीन नई महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार, 1000 करोड़ की लागत से मिशन पिंक टॉयलेट स्‍थापित किए जाएगें। यूपी की महिला खिलाड़‍ियों के लिए 500 करोड़ की लागत के साथ स्टेट टैलेंट सर्च एंड डेवलपमेंट स्कीम शुरू करने के साथ ही चुनी गई महिला एथलीटों को 5 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

महिला सुरक्षा व स्‍वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ 3,000 पिंक पुलिस बूथ स्थापित किए जाएगें। स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग 01 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड के जरिए 01 लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा, मिशन मोड पर दिया जाएगा।

Tags: Lucknow Newsyogi 2.0. yogi newsyogi government news
Previous Post

करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

Next Post

बुंदेलखंड और विंध्य में भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई हर घर नल योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Next Post
Water

बुंदेलखंड और विंध्य में भाजपा के लिए गेम चेंजर साबित हुई हर घर नल योजना

यह भी पढ़ें

Shumayla Khan

बर्खास्त पाकिस्तानी शिक्षिका से होगी 46.88 लाख रुपये की वसूली, नौ साल से कर रही थी नौकरी

22/01/2025
Dinesh K. Tripathi

वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी बने नौसेना के वाइस चीफ, संभाला कार्यभार

04/01/2024
Maha Kumbh

आस्था और भक्ति के साथ ही मानव कल्याण का भी माध्यम बना महाकुम्भ

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version