• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज मे आपसी भेदभाव को दूर करने का कार्य ही स्वयंसेवक का गुण है : मोहन भागवत

Writer D by Writer D
20/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Mohan Bhagwat

Mohan Bhagwat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाना हम सभी का मौलिक दायित्व है। सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव को बनाये रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। समाज को विकार मुक्त करना ही ध्येय है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से जागरूकता फैलाकर हमें पर्यावरण को संतुलित बनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता विषय पर बोलते हुए कहा कि ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई बेहतर होने से बीमारियां दूर होंगी। यह काम भी जागरूकता पर ही निर्भर करता है। इसलिए हमें लोगों को जागरूक करने के साथ पर्यावरण व स्वच्छता पर कार्य करने की आवश्यकता है।

20 मार्च को सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने प्रान्त स्तर के विभिन्न छोटी-छोटी बैठकों को संबोधित करते हुए कार्य विस्तार, कार्यकर्ता विकास, समाजिक सद्भाव, समाजिक समरसता व पर्यावरण विषय पर चर्चा की।

योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात

सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाजिक समरसता विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे समाज मे आपसी भेदभाव को दूर करने का कार्य ही स्वयंसेवक का गुण है। हमें समाज को सभी विकारों से मुक्त कर समरसता भाव वाले सामाजिक परिवेश को तैयार करना है। लंबे समय से समाज-तोड़क संवादों को सामाजिक समरसता से दूर किया जा सकता है।

समाज को धारण करने का साधन हैं मंदिर : मोहन भागवत

उन्होंने समाजिक सदभावना विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ विकृतियों के कारण समाज का ताना बाना टूटा है। जाति-पाति, विषमता, अस्पृश्यता जैसे समाजिक विकार हमें समाज के साथ मिलकर दूर करना है। समाज का मन बदलना है। समाजिक अहंकार और हीनभाव दोनों समाप्त करने को संकल्पित होना है।

गौरतलब है कि सरसंघचालक मोहन भागवत जी और सरकार्यवाह दत्तात्रेय जी का सम्पूर्ण देश में प्रति वर्ष नियमित प्रवास होता है। इसी क्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत जी का तीन दिवसीय प्रवास गोरक्ष प्रान्त में चल रहा है और वे गोरखपुर स्थित ‘माधव धाम’ में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Tags: gorakhpur newsMohan Bhagwat
Previous Post

जेलेंस्की से बातचीत को तैयार हुए पुतिन

Next Post

भू-माफिया के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Next Post
bulldozer

भू-माफिया के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

Monu Kalyane

बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय के थे बेहद करीबी

23/06/2024
Devkinandan Thakur

‘… 5-6 बच्चे पैदा करें हर सनातनी’, बोले- कथावाचक देवकीनंदन

19/02/2023
65th mains 2020

परीक्षा के समय में किया गया है बदलाव

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version