• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खादी के कपडे से बनाया जायेगा दुनिया का सबसे बड़ा मास्क : सहगल

Writer D by Writer D
21/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Navneet sehgal

नवनीत सहगल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग डा नवनीत सहगल ने रविवार को प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड की जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक किसी प्रकार ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। वैक्सीन आने के बाद भी मास्क की जरूरत कम नहीं होगी।

इस महामारी में मास्क हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन गया है और कोरोना वायरस को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खादी के कपड़े से दुनिया का सबसे बड़ा मास्क बनाया जायेगा। हाट एअर बैलून से इसका डिस्प्ले करके यह संदेश दिया जायेगा कि सभी को मिलकर कोरोना से लड़ना है और इसे हराना है।

डा सहगल ने खादी भवन में ओड्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े मास्क के लिए खादी फैब्रिक हैंडओवर सेरेमनी में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मास्क तैयार कराने वाले फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को प्रदेश के सभी 75 जिलों से मिले दो-दो मीटर खादी का कपड़ा सौंपा। मनीष त्रिपाठी विश्व का सबसे बड़ा खादी मास्क तैयार कर रहे हैं। इसके लिए वे अलग-अलग राज्यों से फैब्रिक इकठ्ठा कर रहे है। इकठ्ठा किये गये कपड़े से 150 वर्ग मीटर के आकार का मास्क बनाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में खादी वस्त्र हस्तांतरण सेरेमनी का आयोजन किया गया।

प्राचीन मंदिर से नकदी और आभूषण की चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खादी और हथकरघा की समृद्ध विरासत है और भारत की स्वतंत्रता से पहले भी महात्मा गांधी ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर विशेष जोर दिया था। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

खादी एवं ग्रामोद्योग से प्रदेश के लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है। उन्होंने कहा कि खादी की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाने के लिए खादी को फैशन से जोड़ा जा रहा है। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने पर अगले जनवरी महीने में एक बड़ी खादी वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इसमें रीना ढाका, रितु बेरी, मनीष मल्होत्रा सहित मशहूर फैशन डिजाइनर्स द्वारा तैयार किये खादी वस्त्रों का डिस्प्ले होगा। खादी को बढ़ावा मिलने से वृहद स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।

इस सहगल ने खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी और खादी मास्क बनाने का काम करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Tags: Lucknow NewsNavneet Sehgalup newsup news in hindi
Previous Post

मकर संक्रांति मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएं : योगी

Next Post

मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं : लल्लू

यह भी पढ़ें

प्रभास

प्रभास के फैन्स के लिए खुशखबरी, फिर रिलीज होगी बाहुबली 2

22/10/2020
thieves arrested

अस्पतालकर्मी की बाइक चोरी करना पड़ा भारी, चोरों को भीड़ ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

06/03/2021
The country took Atal ji's guidance as a guardian: CM Yogi

पूरे देश ने अभिभावक के रूप में लिया अटल जी का मार्गदर्शनः मुख्यमंत्री

24/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version