• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सूअर का दिल लगवाने वाले दुनिया से पहले शख्स की मौत

Writer D by Writer D
09/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिकी डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस (Medical Science) की दुनिया में हाल ही में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल (Pig Heart) ट्रांसप्लांट किया। लेकिन अब इस व्यक्ति को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। सूअर का दिल लगवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति की प्रत्यारोपण के दो महीने बाद मौत हो गई।

57 वर्षीय डेविड बेनेट का मंगलवार को मैरीलैंड मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय में निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनकी मौत की सही वजह अभी तक नहीं बताई है। उन्होंने केवल यह कहा कि डेविड की हालत कई दिन पहले ही बिगड़नी शुरू हो गई थी।

बेनेट के बेटे ने Heart Transplant पर अस्पताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार को उम्मीद है कि इस तरह के ट्रांसप्लांट, अंग की कमी को दूर करने में मदद करेंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा जारी बयान में बेटे ने आभार जताते हुए कहा कि यह कहानी की उम्मीद भरी शुरुआत हो सकती है, कहानी का अंत नहीं हो सकती।

जनवरी में अमेरिकी डॉक्टरों ने मेडिकल साइंस की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था। डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया था। उन्होंने बेनेट में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया था।

अब इंसानों के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, यहां के डॉक्टरों ने रचा इतिहास

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने ट्रांसप्लांट के बाद बयान जारी कर बताया था कि इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल अभी निश्चित नहीं है, लेकिन जानवरों से इंसानों में ट्रांसप्लांट की यह प्रक्रिया मील का पत्थर साबित होगी।

डेविड पिछले कई महीनों से बिस्तर पर पड़े हैं। वह हार्ट-लंग बाईपास मशीन के सहारे पर हैं। डेविड कहते हैं- ‘मेरे पास बस दो ही विकल्प बचे थे, या तो मरूं या फिर यह हार्ट ट्रांसप्लांट करवाऊं। मैंने जीना चुना। ट्रांसप्लांट अंधेरे में तीर चलाने जैसा था, लेकिन यही मेरा आखिरी विकल्प था। फिलहाल मैं ठीक होने के बाद बिस्तर से बाहर आने के लिए उत्सुक हूं।’

Tags: # world newsamerica Newsinternational NewsPig heart in human
Previous Post

सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के बिगड़े बोल, कहा- मतगणना में बेईमानी हुई तो करूंगा इलाज

Next Post

इस बूथ पर नहीं होगी मतों की गिनती, ये है बड़ी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

6.3 तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश, सुनामी अलर्ट जारी

16/07/2026
Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Next Post
counting

इस बूथ पर नहीं होगी मतों की गिनती, ये है बड़ी वजह

यह भी पढ़ें

Internet

छात्र और इंटरनेट

13/07/2022

करवा चौथ पर बिग बी ने शेयर की जया बच्चन संग खास फोटो, फैंस को दी बधाई

24/10/2021
CBI

रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दाखिल की चार्जशीट

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version