• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती पर युवक ने चापड़ मारकर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक ही विद्यालय में पढ़ने वाले युवक और युवती में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस पर युवक ने धारदार हथियार से युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कानपुर नगर रेफर कर दिया और एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर भी अस्पताल पहुंचकर युवती का हालचाल लेकर डाक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

कानपुर देहात के गजनेर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती भाऊराव कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। इसी विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र मो. यावर बुधवार देर रात युवती के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। इस पर युवक ने चापड़ मारकर युवती को लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने घायल अवस्था में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करते हुए कानपुर नगर रेफर कर दिया।

युवती का आर्य नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को जानकारी पर राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर अस्पताल पहुंची और युवती का हालचाल लेकर डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात से फोन पर वार्ता कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। यही नहीं पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा दिये जाने की भी बात कही।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि देर शाम दोबारा पुलिस अधीक्षक से बातचीत हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

अधिकारिक रुप से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मामले को लेकर घटना के पीछे के कारणों को नहीं बता रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है और युवक से बीते कुछ दिनों से युवती की बातचीत नहीं हो रही थी। इसी को लेकर बीती रात युवक युवती के घर पहुंचा था और बातचीत में कहासुनी होने पर युवक ने जानलेवा हमला कर दिया।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

एक करोड़ 16 लाख की चरस व स्मैक बरामद, मादक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

फर्जी CBI अफसर बनकर वसूली करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
arrested

फर्जी CBI अफसर बनकर वसूली करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Bus

दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

01/10/2025
narottam mishra

ऑक्सीजन व रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए बनेगी टास्क फोर्स : नरोत्तम

25/04/2021

लखनऊ पुलिस का कारनामा! STF बताकर युवक को किया अगवा, दो सिपाही गिरफ्तार

15/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version